पटना। पुडुचेरी में चल रहे सीनियर वीमेंस वनडे क्रिकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में नागालैंड ने बिहार को 112 रनों से मात दी। अबतक खेल गए 8 मैचों में छह में बिहार को हार खानी पड़ी जबकि दो मैच में जीत हासिल हुई है। अगला मैच बिहार का 10 मार्च को मणिपुर के खिलाफ खेला जायेगा।



इस मैच में बिहार की टीम ने टॉस जीतकर नागालैंड को बल्लेबाजी करने को आमंत्रित किया। नागालैंड की पूरी टीम निर्धारित पचास ओवर में आठ विकेट पर 174 का स्कोर खड़ा किया। नजमा ने 76, अयंतिका ने 18, रूपसेना ने 9, वैंकय चौधरी ने 4, मधुमोंती ने नाबाद 34, मुनिया ने 3, सेंतिलेमला और सरिबा शून्य तथा तृष्णा नायर ने 11 रन बनाये। बिहार की ओर से अपूर्वा कुमारी, रचना कुमारी, प्रीति कुमारी , निवेदिता और अमीषा कुमारी अंशु ने एक-एक विकेट लिये, जबकि तीन खिलाडी रन आउट की शिकार हुई।

जीत के लिए 175 रनों के लक्ष्य के साथ उतरी बिहार की टीम 29.2 ओवर में 62 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बिहार की ओर से प्रीति ने 5, साना अली ने एक, निशत फातिमा ने 7, अपूर्वा कुमारी ने 11, बी कुमारी ने 5, दीपा कुमारी और निवेदिता ने 0, अमीषा कुमारी अंशु ने 6, रचना कुमारी ने 9 और अपूर्वा 2 रन बनाये। नागालैंड की ओर से नजमा ने 4,तृष्णा नायर ने 2, मधुमोंती और सरिबा ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। दो खिलाडी रन आउट का शिकार हुई।