Saturday, September 27, 2025
Home बिहार वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी Hockey की ट्रॉफी गौरव यात्रा का पटना के गांधी मैदान में हुआ स्वागत

वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी Hockey की ट्रॉफी गौरव यात्रा का पटना के गांधी मैदान में हुआ स्वागत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 15 अक्टूबर। राजगीर (नालंदा) में आयोजित होने वाली एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप 2024 के ट्रॉफी गौरव यात्रा का भव्य स्वागत मंगलवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में किया गया। जिला प्रशासन, पटना द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा खिलाड़ी, प्रशिक्षक तथा खेल प्रेमी उपस्थित थे।

राज्य के युवाओं विशेषकर महिलाओं में खेलों के प्रति जागृति एवं उनकी भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ खेलों के जन-जन तक प्रचार प्रसार हेतु राज्य में पहली बार एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप का आयोजन 11 से 20 नवंबर तक राजगीर (नालंदा) में किया जा रहा है। एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप एक महत्वपूर्ण अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन प्रत्येक दो साल के अन्तराल पर की जाती है, जिसमें एशिया की शीर्ष छह महिला हॉकी टीमें भाग लेती हैं। दस दिवसीय इस प्रतियोगिता में भारत के अतिरिक्त चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और मलेशिया की टीमें भाग ले रही हैं।

स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि डॉ चन्द्रशेखर सिंह, भा.प्र.से., जिला पदाधिकारी, पटना ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास और महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और निरंतर प्रयास के सकारात्मक परिणाम के रूप में ही अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता एशियन वीमेंस हॉकी चैम्पियनशिप 2024 की मेजबानी करने का गौरव बिहार को प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधायें प्रदान करने हेतु राजगीर में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का खेल अकादमी तथा खेल अवसंरचनाओं का विकास किया गया है, जहाँ इस अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में खेल की संस्कृति के विकास हेतु प्रत्येक पंचायत में खेल क्लब के गठन के साथ-साथ प्रत्येक प्रखण्ड में स्टेडियम का निर्माण तथा खेल सुविधाओं का विकास कर रही है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस प्रतियोगिता एवं गौरव यात्रा से राज्य की महिलायें खेलों के प्रति प्रेरित होंगी।

ट्रॉफी गौरव यात्रा में विशेष बस के साथ चल रहे हॉकी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों ने प्रतियोगिता की ट्रॉफी को डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, भा.प्र.से., जिला पदाधिकारी, पटना को सौंपा। ट्रॉफी गौरव यात्रा पटना में बिहार म्युजियम, तख्त हरिमंदिर साहिब (गुरूद्वारा), पटना साहिब तथा संजय गाँधी जैविक उद्यान का भ्रमण करेगी तथा ट्रॉफी लोगों के डिस्प्ले के लिए इन स्थलों पर रखा जायेगा।

ट्रॉफी गौरव यात्रा के स्वागत समारोह में सभी का स्वागत श्री समीर सौरभ, उप विकास आयुक्त, पटना ने किया। उन्होनें अपने स्वागत संबोधन में इस प्रतियोगिता के आयोजन तथा ट्रॉफी गौरव यात्रा के उद्देश्य एवं महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राजकीय पक्षी गौरैया के संरक्षण तथा सम्मान में इस प्रतियोगिता का शुभंकर ‘गुड़िया‘ को बनाया गया है तथा थीम वाक्य ‘हॉकी का पर्व, बिहार का गर्व’है। स्वागत समारोह में राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्रीनगर की छात्राओं द्वारा ‘चक दे इण्डिया’गाने की धुन पर बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

स्वागत समारोह में डॉ चन्द्रशेखर सिंह, भा.प्र.से., जिला पदाधिकारी, पटना, राजीव मिश्रा, पुलिस उप महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना, समीर सौरभ, उप विकास आयुक्त, पटना ने हॉकी खिलाड़ियों के साथ ‘पास द बॉल‘ एक्टिविटी (हॉकी खेलकर) किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ एन आई एस प्रशिक्षक सह शारीरिक शिक्षा शिक्षक अभिषेक कुमार ने किया तथा अन्त में धन्यवाद ज्ञापन ओम प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी, पटना ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights