34 C
Patna
Friday, September 20, 2024

अंडर -14 जिला क्रिकेट लीग का वेस्ट जोन बना चैंपियन

बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा मटिहानी हाई स्कूल के मैदान पर बेगूसराय जिला अंडर-14 जिला क्रिकेट लीग का आज फाइनल मुकाबला वेस्ट जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला गया।

ईस्ट जोन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 132 रन पर पूरी टीम सिमट गई। ईस्ट ज़ोन की तरफ से सुयश 24 रन प्रियांशु राज 21 रन और राजू कुमार राज 33 बनाए।

वेस्ट जोन की तरफ से सर्वाधिक विकेट मोहम्मद अख्तर 3 विकेट, आदित्य ने 3 विकेट और संतानों ने 2 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी वेस्ट जॉन की टीम 23 ओवर में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। वेस्ट जोन की तरफ से सर्वाधिक आदित्य राज 67, शिवम कुमार नवाद 39 रन बनाया।

ईस्ट जोन की ओर से सौर्य प्रताप सिंह ने 1 विकेट, सुरेश ने 1 विकेट प्राप्त किया।

इसके उपरांत वेस्ट जोन ने ईस्ट जोन को फाइनल मुकाबले में 8 विकेट से पराजित किया। इस अवसर पर दोनों टीमों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान किया गया। इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव संजय सिंह, बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, कोषाध्यक्ष राजीव रंजन कुशवाहा, तरुण कुमार, रणवीर कुमार, आदर्श कुमार ने पुरस्कार वितरण किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights