Saturday, March 14, 2026
Home बिहारBCA MENS U23 ONE DAY TROPHY बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में पश्चिमी चंपारण जीता

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में पश्चिमी चंपारण जीता

सीवान को 133 रन के अंतर से किया पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

वैशाली, 14 मार्च। आयुष (92 रन) , कमरान साह (55 रन), विश्वजीत (56 रन) की बेहतरीन बैटिंग और प्रभात गुप्ता (4 विकेट) और योगेश्वर कुमार (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर पश्चिमी चंपारण ने बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के वेस्टर्न जोन के लीग मुकाबले में सीवान को 133 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। विजेता टीम के आयुष बने प्लेयर ऑफ द मैच।

मैच का सार

स्थानीय जेपी सिन्हा स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस पश्चिमी चंपारण ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 48.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 280 रन बनाये। जवाब में सीवान की टीम 39 ओवर में 147 रन पर ऑल आउट हो गई।

पश्चिमी चंपारण की बैटिंग

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पश्चिम चंपारण की टीम ने 48.3 ओवर में 280 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष कुमार ने 94 गेंदों पर 92 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इसके अलावा कमरान शाह ने 80 गेंदों में 55 रन बनाए, जबकि कप्तान विश्वजीत शुक्ला ने 32 गेंदों में 56 रन की तेज पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। अभिषेक राय ने 26 रन का योगदान दिया।

सीवान की ओर से गेंदबाजी में हनी कुमार सिंह ने 3 विकेट लिए, जबकि पंकज कुमार सिंह और मयंक विनोद कुमार को 2-2 विकेट मिले।

सीवान की बल्लेबाजी

281 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीवान की टीम 39 ओवर में 147 रन पर सिमट गई। टीम के लिए कप्तान फहीम अनवर ने 34 रन बनाए, जबकि पंकज कुमार सिंह ने 20 और हैदर नूर अली ने 21 रन का योगदान दिया।

पश्चिम चंपारण की ओर से प्रभात कुमार गुप्ता ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट झटके। इसके अलावा योगेश्वर कुमार और अभिषेक कुमार यादव ने क्रमशः 3 और 2 विकेट हासिल किए।

संक्षिप्त स्कोर

पश्चिम चंपारण : 280 ऑल आउट (48.3 ओवर), आयुष कुमार 92, विश्वजीत शुक्ला 56, कमरान शाह 55, अभिषेक राय 26, उज्ज्वल पांडेय 19, हनी सिंह 3/53, हैदर अली 1/42, पंकज सिंह 2/57, मयंक कुमार 2/45.

सीवान: 147 ऑल आउट (39 ओवर), फहीम अनवर 34, हैदर नूर अली 21, राजा सिंह 15, सरफराज आलम 10, हैदर अली 21, मयंक कुमार 13, पंकज सिंह 20, रितेश बागेश्वर 12,अतिरिक्त 17, प्रभात कुमार गुप्ता 4/27, योगेश्वर कुमार 3/42, अभिषेक यादव 240, दिनेश साह 1/17

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights