Tuesday, January 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट West Champaran Cricket Association की बैठक संपन्न, कई निर्णय हुए

West Champaran Cricket Association की बैठक संपन्न, कई निर्णय हुए

by Khel Dhaba
0 comment

बेतिया, 3 अक्टूबर। पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष रवि रंजन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से सत्र 2023 24 क्लब पंजीयन विचार किया गया। मंथन के उपरांत यह तय किया गया की संघ के सचिव के कार्यालय से 7 और 8 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है।

फॉर्म 14 और 15 अक्टूबर को संघ के कार्यालय में जमा करने होंगे। आज की बैठक में पिछले सत्र 2022-23 में हुए क्रिकेट गतिविधियों पर विचार किया गया। पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट संघ ने कुल 33 मैच करवाए।

संघ के अध्यक्ष ने कहा कि खिलाड़ी अपने खेल पर ध्यान दें ,संघ उनकी हर संभव मदद करेगा और विश्वजीत शुक्ला की तरह बिहार के लिए खेल कर पश्चिम चंपारण का नाम राज्य और देश में रोशन करें। संघ विरोधी गतिविधियों में जो लोग भी पाए जाएंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपरोक्त जानकारी संघ के सचिव राजकुमार ने प्रेस विज्ञप्ति में कही।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights