पटना। राजधानी के कछुआरा (खेमनीचक) में स्थित श्रीकृष्ण क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार से शुरू कृष्णा मेमोरियल अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में वीकेएस ने 61 रन से जीत हासिल की।
टूर्नामेंट का उद्घाटन वरीय क्रिकेटर व बिहार सीनियर टीम के मैनेजर रह चुके प्रदीप सिंह ने किया। सबों का स्वागत आयोजन अध्यक्ष अंजनी कुमार ने किया। धन्यवाद व्यक्त कोच राम भगत ने किया। इस मौके पर कोच मनोज कुमार, सुदय कुमार समेत कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
इस मैच में टॉस कछुआरा सीसी ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। वीकेएस ने पहले बैटिंग करते हुह 30 ओवर में नौ विकेट पर 240 रन बनाये। ध्रुव ने 44 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। जवाब में कछुआरा सीसी की टीम 29.4 ओवर में 179 रन पर ऑल आउट हो गई। वीकेएस के गोविंद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
वीकेएस : 30 ओवर में नौ विकेट पर 240 रन, ध्रुव 45 रन, संदीप 34 रन, आकाश 4/76, टिंकू 2/32
कछुआरा सीसी : 29.4 ओवर में 179 रन पर ऑल आउट टिंकू 51 रन, निशांत 23 रन, प्रेम 21 रन, गोविंद 3/16, राज 2/16, अविनाश 2/53.
परिणाम : वीकेएस 61 रन से जीता
मैन ऑफ द मैच : गोविंद (वीकेएस)






- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में पश्चिमी चंपारण जीता
- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में राघवेंद्र प्रताप का ऑलराउंड प्रदर्शन
- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : मुजफ्फरपुर की सीतामढ़ी पर रोमांचक जीत
- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के सेंट्रल जोन में खगड़िया जीता
- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : अरवल से हारा पटना
- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में अररिया की बंपर जीत
- बेगूसराय बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के फाइनल में
- सिमडेगा के खूंटी टोली में चाय पर खेल को बढ़ाने की हुई चर्चा