Saturday, February 28, 2026
Home बिहारक्रिकेट कैमूर जिला क्रिकेट लीग में विजन और भारतीय दीव क्लब विजयी

कैमूर जिला क्रिकेट लीग में विजन और भारतीय दीव क्लब विजयी

रंजीत का शतक, निहाल पंजाब, अंशु का पचासा, हर्ष की घतक गेंदबाजी

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ, 25 दिसंबर। कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित व द मॉडर्न स्कूल द्वारा प्रायोजित नीतीश पटेल स्मृति जूनियर क्रिकेट लीग के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए मैच में विजन क्रिकेट क्लब और भारतीय दीव क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल की। विजन क्रिकेट क्लब ने फाइटर सीसी को 61 रन और भारतीय दीव क्रिकेट एकेडमी ने साई भारती क्रिकेट क्लब को 106 रन से हराया।

पहला मैच

स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में खेले गए मैच में विजन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 35 ओवरों में 6 विकेट खोकर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अंशू कुमार ने 67 गेंद में 61, शिवम ने मात्र 36 गेंद में 59, आदित्य प्रताप ने 50 गेंद में 50 और आर्सनल खान ने 42 रन का योगदान दिया।

ट्रॉफी फाइटर सी सी की ओर से से सानू दुलारे ने 41 पर शानदार 3 विकेट और प्रिंस कुमार व अफजल बिहारी ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

विजन क्रिकेट क्लब के 255 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रॉफी फाइटर सी सी की टीम 34.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 194 रन पर सिमट गई। जिसमें जे पी पाल ने एकल संघर्ष करते हुए 59 रन की पारी खेली इसके अलावा मन्नी कुमार 23, सानू दुलारे 21,अभिषेक ने 20, रोहित 19 और उत्कर्ष ने 10 रन बनाए। विजन की ओर से आदर्श पटेल 30 और कृष कुमार ने 33 रन पर 2-2 और आदित्य प्रताप व अयान सिंह ने 1-1 विकेट प्राप्त किए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार विजन सी सी के अंशू कुमार को संघ के संयोजक संजय श्रीवास्तव ने प्रदान किया, मैच में अंपायरिंग अभिमन्यु यादव व सौरव कुमार और स्कोरिंग अनुभव सिंह ने किया।

दूसरा मैच

महाराणा प्रताप कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां में खेले गए मैच में भारतीय दीव सी. सी. ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 273 रन का विशाल स्कोर बनाया। रंजीत कुमार ने 99 गेंदों पर शानदार शतक जमाते हुए नाबाद 105 रन बनाए। सूर्या ने भी 65 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों के अलावा विवेक 18 और देवेंद्र ने 16 रन बनाए। साईं भारती की ओर से निहाल गुप्ता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 40 रन खर्च करके 5 विकेट प्राप्त किये। राज तिवारी ने 2 और विजय ने 1 विकेट झटके।

भारतीय दीव सी सी की टीम की 273 रनों के विशाल लक्ष्य को लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साईं भारती की टीम 34.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी। निहाल गुप्ता ने एकल संघर्ष करते 73 गेंद में 61 रन बनाए। पंकज व विजय ने 21-21 रन बनाए। भारतीय दीव की ओर से हर्ष सिंह किफायती गेंदबाजी करते हुए मात्र 9 रन देकर 4 विकेट, आदर्श व देवेंद्र ने 2-2 और सन्नी, सुजीत व अथर्व ने 1-1 विकेट प्राप्त किए। भारतीय दीव सी सी के हर्ष सिंह को 4 विकेट के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी जिला टूर्नामेंट कमिटी के सदस्य मनीष सिंह ‘बिट्टू’ ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग रविशंकर वर्मा व अजय कुमार सिंह तथा स्कोरिंग विजय सिंह ने किया। मैच के दौरान संघ के पुर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह प्रेमी व सीनियर सलेक्शन कमिटी के सदस्य अरुण चौबे समेत खिलाड़ी समेत कई अन्य खिलाड़ी व दर्शक मौजूद रहे।

शुक्रवार को महाराणा प्रताप कॉलेज, मोहनियां के स्टेडियम में स्टार क्रिकेट क्लब का मुकाबला साईं भारती क्रिकेट क्लब से और जगजीवन स्टेडियम,भभुआ में कैमूर क्रिकेट एकेडमी का मुकाबला विजन क्रिकेट क्लब के बीच होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights