पटना। एमएलटी कॉलेज, सहरसा ग्राउंड पर गुरुवार से शुरू विष्णुदेव वाबू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में सहरसा ने खगड़ियों को 26 रनों से पराजित किया। सहरसा ने पहले बैटिंग करते हुए 19.5 ओवर में 139 रन बनाये। जवाब में खगड़िया की टीम 113 रनों पर सिमट गई। सहरसा की ओर से दीपक ने 37 गेंदों में 55 रन बनाये। गेंदबाजी में सहरसा के त्रिपुरारी केसर और अमित ने 3-3 विकेट चटकाये।


इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन सहरसा के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार, आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह और कॉलेज के प्राचार्य डीएन साह ने गुब्बारा उड़ा कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की बात कही। उन्होंने आयोजन समिति को इस आयोजन को कराने के लिए तारीफ की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। सबों का स्वागत आयोजन सचिव रौशन सिंह धौनी ने किया जबकि धन्यवाद व्यक्त मीडिया प्रभारी त्रिदिव सिंह ने किया।


कल का मैच
पहला मैच-डीवाईएम सीसी मुजफ्फरपुर बनाम अरवल अरावली
दूसरा मैच : जेनेक्स पटना बनाम वाईसीसी पटना