मुजफ्फरपुर, 19 फरवरी। बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर मेंस अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ ने 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। संघ की सचिव रचना शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम की कमान बाएं हाथ के तेज गेंदबाज विशाल राज को सौंपी गई है।

उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर का पहला मुकाबला 20 फरवरी को सीतामढ़ी के खिलाफ सीतामढ़ी में खेला जाएगा। इसके लिए टीम आज शाम को ही सीतामढ़ी के लिए प्रस्थान करेगी। चयनित खिलाड़ियों में युवा और अनुभवी प्रतिभाओं का संतुलन देखने को मिलता है, जिससे टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
मुजफ्फरपुर जिला टीम (सीनियर मेंस)
विशाल राज (कप्तान)
आदित्य कुमार
आदित्य सिन्हा
चंद्र प्रकाश
आदित्य गौरव (विकेटकीपर)
आर्यन राज
कुणाल किशोर
सोनू (विकेटकीपर)
राहुल किशोर
अनमोल
शुभम मल्ल
ठाकुर देवाशीष
सौरव सिंह
वासुदेव प्रसाद सिंह
कुशदेव प्रसाद सिंह
रिशव राज
रोहित कुमार

जिले के क्रिकेट प्रेमियों को टीम से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। कप्तान विशाल राज के नेतृत्व में टीम सीतामढ़ी के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी।