छपरा। राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में आयोजित सारण कप सीनियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में शनिवार को 22वां मैच VIP क्रिकेट एकेडमी बनाम डोंदस्पुर वॉरियस के बीच हुआ खेला गया जिसमें वीआईपी क्रिकेट एकेडमी 148 रन से जीता।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए VIP क्रिकेट एकेडमी ने 24.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर 192 रन बनाए। आरके रोशन ने 43, शिवम ने 32, सचिन ने 28, प्रिंस ने 19 रन बनाए। दोंडोस्पुर वॉरियश के तरफ से निखिल ने 2, अभिषेक ने 2, दीपक ने 2 विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी वॉरियस की पूरी टीम 11 ओवरों में महज 44 रनों पर सिमट गई। दीपक ने 11 रन बनाए। VIP क्रिकेट एकेडमी की तरफ से निहाल ने 4, गगन ने 3, प्रिंस ने 2 विकेट चटकाए। इस अवसर पर विभूति नारायण शर्मा, संजय कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, सुनील कुमार सिंह, केशर अनवर, कुन्दन शर्मा, भव्या शर्मा, सारण कप के अध्यक्ष राजेश राय, सचिव चन्दन शर्मा थे।






- एआईएफएफ पर सवाल, भारतीय महिला टीम के पास उचित खेल किट नहीं

- ICC Men’s T20 World Cup सेमीफाइनल: मार्क्रम बनाम सैंटनर: ईडन गार्डन्स में कप्तानी की जंग

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी का शेड्यूल जारी

- पटना में 11 मार्च से सजेगा बिहार वीमेंस कबड्डी लीग का महाकुंभ

- वीमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में हारा बिहार

- BCA मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के नॉकआउट चरण का शेड्यूल जारी
