Sunday, March 1, 2026
Home राष्ट्रीयक्रिकेट VINOO MANKAD TROPHY का फाइनल राज्य और राजधानी की टीमों के बीच

VINOO MANKAD TROPHY का फाइनल राज्य और राजधानी की टीमों के बीच

by Khel Dhaba
0 comment

वीमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी का फाइनल जिन दोनों के बीच खेला गया था वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-19 मेंस क्रिकेट का फाइनल भी उन्हीं दोनों टीमों के बीच होगा। आप तो समझ गए होंगे कि हम किन दोनों टीमों के बात कर रहे हैं। ये दोनों टीमें है महाराष्ट्र और मुंबई। यानी और राजधानी की टीम के बीच खिताबी भिड़त होगी। फाइनल मुकाबला 30 अक्टूबर को खेला जायेगा।

इंदौर में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में मुंबई ने छत्तीसगढ़ को 5 विकेट से जबकि महाराष्ट्र ने यूपी को 67 रन से पराजित किया।

मुंबई बनाम छत्तीसगढ़

टॉस मुंबई ने जीता और छत्तीसगढ़ को बैटिंग का न्योता दिया। छत्तीसगढ़ ने पहले बैटिंग करते हुए 48 ओवर में सभी विकेट खोकर 203 रन बनाये। आशीष कुमार धारिया ने 75 और प्रथम जचक ने 84 रन बनाये।
मुंबई की ओर से प्रेम ने 52 रन देकर 3,मुशिर खान ने 27 रन देकर 2, आयुष सचिन वरतक ने 53 रन देकर 2, उमर खान ने 31 रन देकर 3 विकेट चटकाये।
जवाब में मुंबई ने 32.3 ओवर में पांच विकेट पर 204 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। मुशिर खान ने 27,आयुष महात्रे ने 98, आदित्य रावत ने 26, मन्न भट्ट ने 43 रन बनाये।
छत्तीसगढ़ की ओर से वरुण सिंह भुई ने 47 रन देकर 3, सूर्यकांत तिवारी ने 13 रन देकर 1 और अभ्युदय सिंह ने 52 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

महाराष्ट्र बनाम यूपी

टॉस उत्तरप्रदेश ने जीता और महाराष्ट्र को बैटिंग का न्योता दिया। महाराष्ट्र ने पहले बैटिंग करते हुए कृष साहापुरकर के 106 रन की मदद से 50 ओवर में सात विकेट पर 305 रन बनाये। इसके अलावा आर्सिन कुलकर्णी ने 61, दिग्विजय पाटिल ने 25, एसएस धास ने 14, किरण चोरमाले ने 33, अनुराग ने नाबाद 26, स्वराज चवन ने 23 रन बनाये।
यूपी की ओर से अमित वर्मा ने 80 रन देकर 3,आदित्य कुमार सिंह ने 64 रन देकर 2, आसिफ अली ने 40 रन देकर 1 और हितेश कुमार ने 61 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में यूपी की टीम 44.3 ओवर में 238 रन पर ऑल आउट हो गई। याशु प्रधान ने 34, अक्षय दूबे ने 13, मोहम्मद अमन ने 50, कृतिवर्धन उपाध्याय ने 99, हितेश कुमार ने 18 रन बनाये।

महाराष्ट्र की ओर से अर्सिन कुलकर्णी ने 56 रन देकर 2, योगेश चवन ने 37 रन देकर 1, किरण चोरमाले ने 38 रन देकर 2, प्रतीक तिवारी ने 48 रन देकर 1, स्वराज चवन ने 21 रन देकर दो विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights