Saturday, February 28, 2026
Home बिहारक्रिकेट रुबन कप वैशाली जिला क्रिकेट लीग में विजय Sports जीता

रुबन कप वैशाली जिला क्रिकेट लीग में विजय Sports जीता

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर। वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तात्वावधान में खेली जा रही रुबन कप वैशाली जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार को विजय स्पोट्र्स क्लब और रंजन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

टॉस जीत कर विजय स्पोट्र्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो सही साबित हुआ और उसके सलामी बल्लेबाज शिवम के 90, आदित्य के 47 और नटवर के 30 रन के योगदान से टीम ने 4 विकेट खोकर निर्धारित 25 ओवरों में 206 रन बनाए।
रंजन क्रिकेट क्लब की तरफ दिव्यप्रकाश, रोमियो और दीपक ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रंजन क्रिकेट क्लब ने अच्छी शुरुआत नहीं किया। दीपक और उसके सलामी बल्लेबाज जल्द आउट बाद में आए बल्लेबाज दीपक 46 और मुकेश के 26 रनो के अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाएं।

रंजन क्रिकेट क्लब 7 विकेट खोकर 145 रन ही बना पाई। विजय स्पोट्र्स ने 61 रनो से जीत दर्ज की। विजय स्पोट्र्स के तरफ से धीरज ने 3 विकेट, रब्बानी ने 1, आदित्य ने 1,नटवर ने 1 और प्रांशु ने 1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच पुरस्कार वंडर स्पोट्र्स के एम डी प्रशांत कुमार सचिव प्रकाश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दिया शिवम को दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights