Thursday, March 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट VIJAY MERCHANT TROPHY : बिहार को गुजरात ने हराया

VIJAY MERCHANT TROPHY : बिहार को गुजरात ने हराया

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी में गुजरात ने बिहार को खेल के दूसरे दिन ही पारी व 102 रन से हरा दिया।

बड़ौदा के जीएसएफसी ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने 82 ओवर में आठ विकेट पर 289 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की। बुधवार से शुरू हुए इस मुकाबले में टॉस बिहार ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन पूरी टीम 35.3 ओवर में 78 रन पर आलआउट हो गई।

जवाब में खेलने उतरी गुजरात ने पहले दिन पूरब एम पुजारा के (88 रन) और कप्तान रुद्रा एन पटेल (44 रन) के शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 56 ओवर में सात विकेट पर 206 रन से आगे खेलना शुरू किया। दूसरे दिन अपनी पारी 289 रन पर घोषित की। लेकिन बिहार के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी गुजरात के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके और पूरी टीम 36.4 ओवर में 109 रन पर आउट हो गई।

बिहार के लिए सर्वाधिक 45 रन तौफिक ने बनाए। इसके अलावा आदर्श सिन्हा ने 18 व अगस्त्या ने 17 रन जोड़े। गुजरात के लिए मीत पटेल ने 16 .4 ओवर में 38 रन खर्च कर 5 विकेट और वेदांत त्रिवेदी ने 5 ओवर में 15 रन खर्च कर तीन विकेट लिए।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights