Monday, March 2, 2026
Home बिहारफुटबॉल विद्याचल इंटरनेशनल स्कूल, मुजफ्फरपुर की टीम सुब्रतो कप अंडर-15 बालक के फाइनल में

विद्याचल इंटरनेशनल स्कूल, मुजफ्फरपुर की टीम सुब्रतो कप अंडर-15 बालक के फाइनल में

मिनर्वा पब्लिक स्कूल से होगी खिताबड़ी भिड़ंत

by Khel Dhaba
0 comment

बेंगलुरु, 9 सितंबर। 64वीं सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट (सब-जूनियर बॉयज़ अंडर-15) के सेमीफाइनल मुकाबलों में मंगलवार को रोमांचक खेल देखने को मिला। मिनर्वा पब्लिक स्कूल (CISCE) और विद्याचल इंटरनेशनल स्कूल (बिहार) ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली।

सुबह खेले गए पहले सेमीफाइनल में मिनर्वा पब्लिक स्कूल (CISCE) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट जॉन हाई स्कूल (झारखंड) को 6-1 से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से बिकसन ने दो गोल (3’, 50+2’) किए, जबकि महेश (8’), किपगन (20’), रेमोसन (45’) और हाओकिप (50+3’) ने एक-एक गोल दागा। झारखंड की ओर से आशीष ने 48वें मिनट में गोल किया, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।

शाम के दूसरे सेमीफाइनल में बिहार की विद्याचल इंटरनेशनल स्कूल ने रिवर साइड नेचुरल स्कूल (मध्यप्रदेश) को 4-1 से मात दी। बिहार की ओर से रोहित (18’), प्रभात (34’), कुणाल (49’) और शिवम (50+2’) ने गोल दागे। वहीं, मध्यप्रदेश की ओर से लोकेश ने 50+3’ मिनट में गोल किया, लेकिन तब तक नतीजा तय हो चुका था।

अब फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को बेंगलुरु के एयरफोर्स स्टेशन, येलहंका में खेला जाएगा। दोनों टीमें अब तक शानदार तालमेल और ऊर्जा के साथ खेल दिखा चुकी हैं, जिससे खिताबी जंग के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights