Monday, February 23, 2026
Home बिहारक्रिकेट गोवा में विजय इंस्टीच्यूट ऑफ क्रिकेट एक्सीलैंस ऑफ पटना का विजय अभियान जारी

गोवा में विजय इंस्टीच्यूट ऑफ क्रिकेट एक्सीलैंस ऑफ पटना का विजय अभियान जारी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। गोवा में चल रहे पांचवां ऑल इंडिया भीखू पाई एंगल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में विजय इंस्टीच्यूट ऑफ क्रिकेट एक्सीलैंस ऑफ पटना ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए बारिश से प्रभावित मैच में स्पोट्र्स अथॉरिटी की टीम को छह विकेट से हराया।

टॉस स्पोट्र्स ऑथरिटी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 29.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 71 रन बनाये। गौरिश सजिलाल ने 15 रन बनाये। विजय इंस्टीच्यूट ऑफ क्रिकेट एक्सीलैंस ऑफ पटना के सुजल कुमार ने 17 रन देकर चार और अरुणेश वर्मा ने 20 रन देकर 3 विकेट चटकाये।

जवाब में विजय इंस्टीच्यूट ऑफ क्रिकेट एक्सीलैंस ऑफ पटना ने 11 ओवर में चार विकेट पर 74 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। अंकित ने नाबाद 35 और रौनक ने नाबाद 13 रन बनाये। सामिक कामत ने 11 रन देकर दो और नील महादार ने 15 रन देकर दो विकेट चटकाये। विजेता टीम के सुजल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights