हाजीपुर। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाले हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए वैशाली जिला क्रिकेट टीम जहानाबाद के लिए आज रवाना हो गई। टीम रवाना होने से पहले वैशाली क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विजय कुमार एवं सचिव प्रकाश कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को ड्रेस एवं कैप प्रदान किए। जहानाबाद में वैशाली जिला क्रिकेट टीम का मैच 25 मार्च को अरवल जिला क्रिकेट टीम से है। उसके बाद 29 मार्च को पटना जिला क्रिकेट टीम एवं 30 मार्च को जहानाबाद जिला क्रिकेट टीम से खेलना है।
वैशाली जिला क्रिकेट टीम इस प्रकार है
- विजय कुमार ( कैप्टन )
- अभिषेक कुमार ( उप कप्तान )
- अमन राज
- नटवर सिंह
- आदित्य आनंद
- सोनू कुमार ( विकेटकीपर )
- अभिषेक कुमार ( स्पिन )
- राजीव रंजन
- आशीष कुमार
- उत्सव शर्मा
- प्रांशु ऋषिकेश
- शिवम कुमार (बैटर)
- विवेक राणा
- सूरज चौहान
- गुलाम रब्बानी
- सैंकी