Tuesday, March 3, 2026
Home Slider ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज पॉवरलिफ्टिंग में बिहार के उपेंद्र को कांस्य

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज पॉवरलिफ्टिंग में बिहार के उपेंद्र को कांस्य

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। सचिवालय स्पोट्र्स क्लब पटना द्वारा आयोजित आल इंडिया सिविल सर्विस वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग व बेस्ट फिजिक टूर्नामेंट के तीसरे दिन मध्य प्रदेश के राजेश सुखवारे तथा आरएसबी अहमदाबाद के अनिल कुमार ने पावर लिफ्टिंग इवेंट का अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिए।

पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर हॉल में आयोजित इस टूर्नामेंट के पावर लिफ्टिंग के 66 किलोग्राम भार वर्ग में आरएसबी पटना के उपेन्द्र कुमार ने स्कॉट, बेंच और डेड लिफ्ट में कुल 540 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। इस वर्ग का स्वर्ण पदक अहमदाबाद के अनिल कुमार ने स्कॉट में 220, बेंच में 142.5 और डेड लिफ्ट में 225 (कुल 587.5 किलोग्राम) वजन उठाकर जीता। रजत पदक महाराष्टद्द्र के मनोज चौधरी ने कुल 588 किलोग्राम वजन उठाकर जीता।

74 किलोग्राम भारवर्ग में बिहार के अमित कुमार पाठक 597.5 किग्रा वजन उठाकर चौथे स्थान पर रहे। इस वर्ग का स्वर्ण आरएसबी इंदौर के शैलेन्द्र सेवतिये ने 705 किलोग्राम उठाकर जीता। रजत पदक आरएसबी हैदराबाद के स्टीफन ने 632.5 किग्रा वजन के साथ जीता जबकि कांस्य पदक आरएसबी मुंबई के प्रदीप कुशवाहा ने 627.5 किग्रा वजन उठाकर जीते।

बेस्ट फिजिक में हरियाणा के सतवीर सिंह ने 70 किलोग्राम, सुरेश ने 75 किलोग्राम और 100 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। इस इवेंट में सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने कंधे, आर्म, थाई, चेस्ट के साथ-साथ सिक्स पेक मशल्स का जबरदस्त प्रदर्शन किया। दर्शक इनके मशल्स को देख अपनी उंगली दांतों तले दबा रहे थे।

आयोजन सचिव मिथिलेश मिश्रा आईपीएस ने सभी को पदक प्रदान किया। इस मौके पर टूर्नामेंट के संयोजक संजीव मोहन प्रसाद, श्रम संसाधन विभाग के पूर्व अवर सचिव अनिल झा, विजय कुमार श्रीवास्तव व प्रेम कुमार मौजूद थे।

पावर लिफ्टिंग के परिणाम-59 किग्रा : राजेश सुखवारे (मध्यप्रदेश), विजय सिंदे (महाराष्टद्द्र), पी. दुरई राज (चेन्नई)।
बेस्ट फिजिक-55 किग्रा : संभाजी सेल्के (मुंबई), सुब्रत संतरा (कोलकाता), संदेश सिवालकर (महाराष्टद्द्र)।
60 किग्रा-जयदेव राय (इंदौर), मुकेश सिंह रावत (दिल्ली), के. श्रीनिवास राव (मुंबई)।
65 किग्रा-अरुण सोखिन (दिल्ली), एस.श्रीकांत (मुंबई), धर्मेन्द्र कुमार (हरियाणा)।
70 किग्रा-सतवीर सिंह (हरियाणा), टी. आर. सहाजीत (केरल), संजय कानू (मुंंबई)।
75 किग्रा-सुरेश (हरियाणा), राजीव पाल (उत्तर प्रदेश), मनोज कुमार (हरियाणा

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights