Friday, February 20, 2026
Home Slider अंडर-23 मेंस वनडे क्रिकेट : चंडीगढ़ ने बिहार को हराया

अंडर-23 मेंस वनडे क्रिकेट : चंडीगढ़ ने बिहार को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बीसीसीआई के तत्वावधान में खेले जा रहे अंडर-23 मेंस वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के आखिरी मैच में बिहार को चंडीगढ़ से हार का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़ ने बिहार को 33 रन से हराया। बिहार ने नौ मैच खेले जिसमें एक में हार मिली और 8 मैच जीते हैं।

इस मैच में बिहार अंडर-19 टीम के कप्तान सूरज राठौर और अनुज राज को भी भेजा गया था। दोनों टीम प्रबंधन के उम्मीदों पर खरे उतरे। सूरज राठौर ने चार विकेट चटकाये जबकि अनुज राज ने नाबाद 32 रनों की पारी खेली और एक विकेट भी चटकाये।

टॉस बिहार ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। चंडीगढ़ ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 259 रन बनाये। मो अरसलान खान ने 41, जगमीत सिंह ने 12, हर्षित सिंह ने 3, रमन सिंह ने 23, अमृत लुबना ने 20, भागमेंदर लाथर ने 64, आयुष गौतम ने 52, निपुण ने 2, जगजीत संधु ने 22 रन बनाये। बिहार की ओर सचिन कुमार सिंह ने 69 रन देकर 3, सूरज राठौर ने 30 रन देकर चार, अनुज राज ने 46 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में बिहार की टीम 48.1 ओवर में 226 रनों पर आउट हो गई। विपिन सौरभ ने 1, अनमोल बोनी ने 45, शकीबुल गणि ने 27, अभिषेक कुमार ने 11, उत्कर्ष भास्कर ने 28, विभूति भास्कर ने 20, सचिन कुमार सिंह ने 48, सूरज राठौर ने 3, शब्बीर खान ने 1 और अनुज राज ने नाबाद 32, विकास झा ने 4 रन बनाये। चंडीगढ़ की ओर से जगजीत संधु ने 3, हर्षित सिंह ने 48 रन देकर 3, अमृत लुबना ने 38 रन देकर 3 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights