Wednesday, March 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट वैशाली जिला क्रिकेट संघ का अंडर-16 का सेलेक्शन ट्रायल 5 अगस्त से

वैशाली जिला क्रिकेट संघ का अंडर-16 का सेलेक्शन ट्रायल 5 अगस्त से

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर। वैशाली जिला क्रिकेट संघ द्वारा आगामी 5 से 7 अगस्त तक वैशाली जिला क्रिकेट अंडर सिक्सटीन का ट्रायल आयोजित किया गया है जिसमें जिले के सभी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

बीसीसीआई द्वारा संभावित लिस्ट को देखते हुए वैशाली जिला क्रिकेट संघ ने यह कदम उठाया है। यह ट्रायल बिहार क्रिकेट एकेडमी सांचीपट्टी में रखा गया है। सभी खिलाड़ियों को अपना ओरिजिनल और छायाप्रति डाक्यूमेंट्स साथ में लेकर आना है। ट्रायल संयोजक निखिल कुमार को बनाया गया है। किसी भी जानकारी के लिए निखिल कुमार से मोबाइल नंबर 6203320034 संपर्क किया जा सकता है।

वैशाली जिला क्रिकेट संघ के सचिव प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी सभी वर्गों का ट्रायल लिया जाएगा और सभी खिलाड़ियों का एक सात दिवसीय शिविर लगाया जाएगा। इसमें राज्य स्तरीय कोच द्वारा खिलाड़ियों को आगामी स्ट्रेट मैचों के लिए तैयारी कराई जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights