Home Slider बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के .com साइड के दो दिग्गज छोड़ सकते हैं अपना पद

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के .com साइड के दो दिग्गज छोड़ सकते हैं अपना पद

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के .com वाले साइड से दो दिग्गज हस्ती इस्तीफा देने वाले हैं। .Com साइड का मतलब अध्यक्ष खेमे का है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें बिहार क्रिकेट एसोसिएशन.Com साइड से मनाने का काम चल रहा है पर लगता नहीं है कि ये दिग्गज मानेंगे। सूत्र ने बताया कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन.Com गुट से किये जा रहे कामों से ये दोनों दिग्गज काफी नाराज चल रहे हैं। ये दोनों हाल में इनके द्वारा नियुक्तियों से लेकर अन्य चीजों में की गई मनमानी से काफी नाराज चल रहे हैं।

सूत्र ने बताया कई मुद्दों पर इन दोनों दिग्गजों से अध्यक्ष से लेकर अन्य पदाधिकारियों को अपनी नाराजगी बता चुके हैं और इसे सुधारने के लिए कई बार कहा गया। हर बार यही आश्वासन मिला कि जल्द ही इन सारी चीजों को ठीक कर लिया जायेगा पर आज तक इसमें सुधार नहीं हो पाया। सूत्र यह बता रहे हैं कि जमा पूंजी को दूसरे काम में इनके द्वारा खर्च किया जा रहा है पर क्रिकेट के विकास की एक बात भी नहीं हो रही है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights