Friday, February 20, 2026
Home बिहारक्रिकेट दयानंद सिंह स्मृति महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए ट्रायल 25 फरवरी को

दयानंद सिंह स्मृति महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए ट्रायल 25 फरवरी को

मार्च में होगा प्रतियोगिता का आयोजन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 19 फरवरी। मीठापुर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में “दयानंद सिंह स्मृति” राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन की घोषणा की गई है। इस अवसर पर मीठापुर एवं पटना के बुद्धिजीवी, समाजसेवी, खिलाड़ी, व्यवसायी और विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय बाबू दयानंद सिंह को एक कुशल एवं कर्मठ समाजसेवी बताते हुए उनके नाम पर टूर्नामेंट आयोजित करने की पहल को सराहनीय बताया।

आयोजन समिति के सुनील दत्त ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष आयोजित टूर्नामेंट की कमियों को दूर करते हुए इस बार प्रतियोगिता को अधिक भव्य और व्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाएगा।

25 फरवरी को होगा ट्रायल

महिला खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल 25 फरवरी 2026 को शाखा मैदान, राजेंद्र नगर में आयोजित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों के नाम ट्रायल के बाद घोषित किए जाएंगे और इन्हीं खिलाड़ियों के साथ मार्च माह में टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। संभावित स्थल के रूप में जगजीवन स्टेडियम, ऊर्जा स्टेडियम या अन्य मैदानों पर विचार किया जा रहा है।

ट्रायल व्हाइट बॉल से लिया जाएगा और खिलाड़ियों को रंगीन पोशाक में उपस्थित होना होगा। टूर्नामेंट के दौरान ड्रेस आयोजन समिति की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।

अनुमति प्रक्रिया जारी

आयोजन समिति द्वारा टूर्नामेंट के सफल आयोजन हेतु PDCA और BCA से अनुमति लेने की प्रक्रिया जारी है।

ट्रायल के लिए आवश्यक दस्तावेज

पासपोर्ट साइज फोटो
आधार कार्ड की फोटो कॉपी
रिपोर्टिंग समय: सुबह 9:00 बजे
स्थान: शाखा मैदान, राजेंद्र नगर, पटना
संपर्क व्यक्ति: सुनील दत्त
मोबाइल नंबर: 7903935805

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights