पटना। पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स, कंकड़बाग में आज से पटना जिला सब-जूनियर (बालक-बालिका) टीम के गठन हेतु ट्रायल शुरू हो गया। यह जानकारी पटना जिला कबड्डी संघ के सचिव राजीव कुमार सिंह ने दी।
उन्होंने कहा कि चयनित पटना टीम तीन से पांच जनवरी तक पकड़दयाल (मोतिहारी) में आयोजित होने जा रही 19वीं बिहार राज्य सब-जूनियर चैम्पियनशिप में हिस्सा लेगी।
उन्होंने कहा कि आज से शुरू हुए ट्रायल में उम्मीद से ज्यादा संख्या में तकरीबन दो सौ चालीस खिलाड़ी भाग लेने पहुंच गये। इसमें मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, खुसरुपुर, फतुहा, धबलपुरा (पटनासिटी), मसौढ़ी, पुनपुन, दानापुर, फुलवारी शरीफ, विक्रम, नौबतपुर के खिलाड़ी पहुंचे। किसी खिलाड़ी को निराश नहीं होना पड़े इसलिए सभी का ट्रायल लेने की व्यवस्था की गयी है।
राजीव के अनुसार कल भी ट्रायल होगा। इस ट्रायल का शुभारंभ सभी खिलाड़ी से परिचय प्राप्त कर बिहार राज्य कबड्डद्दी संघ के सचिव कुमार विजय ने किया। इस मौके पर उन्होंने नवोदित खिलाडिय़ों से कहा कि लगन व इमानदारी के साथ अभ्यास करें। कल पूर्वाह्नद्द 11 बजे से फिर ट्रायल होगा।