Friday, February 20, 2026
Home Slider गीता का ज्ञान बांटने वाले बीसीए के प्रवक्ता ने आखिर किसको दिया चैलेंज ?

गीता का ज्ञान बांटने वाले बीसीए के प्रवक्ता ने आखिर किसको दिया चैलेंज ?

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। श्रीमद्भगवद्गीता का ज्ञान बांटने वाले व गीता को घर-घर निशुल्क पहुंचाने के अभियान के लिए संकल्पित बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने आखिर किसको दिया चैलेंज ? यह बात क्रिकेट जगत में गंभीर चर्चा का विषय बना हुआ है।

सोशल मीडिया फेसबुक पर हमेशा सक्रिय रहने वाले संजीव कुमार मिश्र ने रविवार की रात में अपने फेसबुक पर एक पोस्ट डाला है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘8 फरवरी,2002 से बिहार क्रिकेट का प्रशासक हूं। कौन है माई का लाल जो आरोप लगा सकता है? हिम्मत है? तो सामने आए? मैं खुली किताब हूं……’

देर रात किये गए इस पोस्ट के बाद उनके शुभेच्छुओं और बिहार क्रिकेट से जुड़े लोगों ने संजीव कुमार मिश्र से इस पोस्ट का राज पूछा तो उन्होंने कहा कि समय आने पर खुद व खुद पता चल जायेगा।  

गौरतलब है कि संजीव कुमार मिश्र पूर्व क्रिकेटर रहे हैं। उन्होंने पटना जिला क्रिकेट लीग भी खेला है। वे एसोसिएशन ऑफ बिहार क्रिकेट (एबीसी) के संयुक्त सचिव व प्रवक्ता रहे हैं।

श्री मिश्र के नेतृत्व में एबीसी ने बिहार में बेहतर क्रिकेट गतिविधियां कराई हैं। इसके अलावा वे राजनीति में लगभग 30 वर्षों से सक्रिय हैं। भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश के प्रवक्ता समेत कई पदों पर रहे हैं और आज भी भाजपा बिहार की राजनीति में उनकी सक्रिय भागीदारी है।  

पेशे से संजीव कुमार मिश्र अधिवक्ता हैं। वे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भी हैं। साथ ही पत्रकार के रूप में चुनिंदा मीडिया हाउस से वर्षों से जुड़े हैं।

बिहार क्रिकेट संघ से उनका जुड़ाव पूर्व के राज में हुआ। वे बीसीए के मीडिया कमेटी के चेयरमैन रहे और बीसीए के माननीय लोकपाल के यहां रिटेनर रहे। नई कार्यकारिणी में उनको बिहार क्रिकेट संघ का प्रवक्ता और बीसीए अध्यक्ष का मीडिया सलाहकार बनाया गया है।

पिछले कुछ वर्षों से संजीव कुमार मिश्र खेल जगत से लेकर अन्य क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों को निशुल्क श्रीमद्भगवद्गीता सप्रेम भेंट कर रहे हैं। इस पवित्र कार्य की तारीफ बिहार में ही नहीं संपूर्ण भारत में खूब हो रही है।

संजीव कुमार मिश्र अपनी बात को रखने के लिए सोशल मीडिया का पूरा प्रयोग करते हैं। यह पहली बार नहीं है जब बिहार क्रिकेट को लेकर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके पहले भी उन्होंने कई बार बिहार क्रिकेट संघ की गलत नीतियों एवं बीसीए के संविधान के खिलाफ होने वाले कार्य पर आइना दिखाने का काम किया है।

ताजा पोस्ट को भी उसी जोड़ कर देखा जा रहा है पर यह चैलेंज किसको है यह बात तो संजीव कुमार मिश्र या उनके शुभचिंतक ही बता पायेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights