Wednesday, March 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट शिवपूनम त्रिकोणीय सीरिज क्रिकेट का खिताब टीएनबी सीए ने जीता

शिवपूनम त्रिकोणीय सीरिज क्रिकेट का खिताब टीएनबी सीए ने जीता

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर। टीएनबी स्टेडियम में चल रही शिवपूनम त्रिकोणीय सीरिज क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को खिताबी जंग हुआ। टीएनबी क्रिकेट अकादमी और कहलगांव के बीच हुए इस मुकाबले में टीएनबी क्रिकेट अकादमी ने 6 विकेट से खिताब पर कब्जा जमाया।

कहलगांव की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करती हुई 21.2 ओवरों में 99 रन पर ऑलआउट हो गई। गौरव ने 13 गेंदों में सर्वाधिक 22 जबकि रवि ने 34 गेंदों में 14 रनों का योगदान दिया। पीयूष सिंह ने 3 जबकि राजेश व वीरू ने 2-2 विकेट लिया।
100 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीएनबी ने 4 विकेट खोकर 26 ओवरों में जीत हासिल कर लिया। वीरू ने 12 गेंदों में सर्वाधिक 28, सुमित ने 32 गेंदों में 23 रन बनाए। राजेश 18 गेंदों में 22 व अभिनंदन 49 गेंदों में 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

पिंटु ने 2 व समरकांत ने 1 विकेट ले पाए। वीरू मैन ऑफ द मैच चुने गए। विजेता टीम को समाज सेवी कामेश्वर यादव व विष्णुदेव यादव ने ट्रॉफी प्रदान किया। मैच में राहुल कुमार व रवि कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई जबकि स्कोरर की भूमिका में वरूण व आदर्श थे।

मैच के दौरान पूर्व क्रिकेटर आलोक कुमार, कराटे प्रशिक्षक वैद्यनाथ, फिटनेस ट्रेनर निकिता कुमारी और आयोजन कमिटी के मनीष, अंकित, संतोष व अनिकेत मौजूद रहे।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights