Saturday, February 28, 2026
Home Slider वीमेंस चैलेंजर प्लेयर्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में टीएनपी अवेंजर्स की शानदार जीत

वीमेंस चैलेंजर प्लेयर्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में टीएनपी अवेंजर्स की शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में खेली जा रही वीमेंस चैलेंजर प्लेयर्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में प्रीति कुमारी (नाबाद 74 रन) और खुशबू कुमारी (नाबाद 43 रन) की शानदार बैटिंग के दम पर टीएनपी अवेंजर्स ने वैशाली फॉर्म चाउ एंजल्स को दस विकेट से पराजित किया।

यूसी Sports के तत्वावधान में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में टॉस वैशाली फॉर्म चाउ एंजल्स ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और निर्धारित 21 ओवर में सभी विकेट खोकर 122 रन बनाये।

वैशाली फॉर्म चाउ एंजल्स की ओर से अपूर्वा कुमारी ने 17, निक्की कुमारी ने 14, हर्षिता भारद्वाज ने 44,प्रीति प्रिया ने 30 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 14 रन बने।

टीएनपी अवेंजर्स की ओर से कोमल कुमारी ने 22 रन देकर 1, सोनी कुमारी सिंह ने 28 रन देकर दो, निवेदिता भारती ने 19रन देकर 1, पिंकी कुमारी ने 16 रन देकर दो, प्रगति ने 22 रन देकर दो विकेट चटकाये।


जवाब में टीएनपी अवेंजर्स ने बिना विकेट खोए 18.5 ओवर में 123 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।
कप्तान प्रीति कुमारी ने 57 गेंदों में 12 चौका की मदद से 74, खुशबू कुमारी ने 56 गेंदों में 3 चौका की मदद से 43 रन बनाये। वैशाली फॉर्म चाउ ने अपने छह गेंदबाजों को लगाया पर कोई भी विकेट चटकाने में सफल नहीं हो सकीं। टीएनपी की प्रीति कुमारी प्लेयर ऑफ द मैच बनीं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights