Wednesday, March 11, 2026
Home बिहारक्रिकेट Madhubani District Cricket League में नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब की रोमांचक जीत

Madhubani District Cricket League में नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब की रोमांचक जीत

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी, 23 दिसंबर। मधुबनी जिला क्रिकेट संचालन समिति के तत्वावधान में मधुबनी जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता Madhubani District Cricket League Competition में नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब, नारायनपट्टी की टीम ने टाउन क्रिकेट क्लब ‘रेड’, मधुबनी की टीम को 21 रन से हराया।

उच्च विद्यालय बेलाही के मैदान में चल रही जिला लीग क्रिकेट प्रतियोगिता Madhubani District Cricket League Competition में शनिवार को खेले गए मैच में नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब, नारायनपट्टी की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब, नारायनपट्टी की टीम ने 25.1 ओवर खेलकर 202 रनों की योग पर अपने सभी 10 विकेट खो दिया।
नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब, नारायनपट्टी की ओर से अनिल कुमार ने 44 रन, राज किशोर ने 2 रन, अतुल ने 14 रन, दीपक कुमार ने 22 रन, रंजन ने 1 रन, अशोक ने 27 रन, प्रवीण कुमार मिश्रा ने 15 रन, दुलारचंद ने 14 रन, पिंटू कुमार ने 25 रन और गौरव कुमार नाबाद ने 5 रन बनाया।
टाउन क्रिकेट क्लब ‘रेड’, मधुबनी टीम के गेंदबाज अभिषेक कुमार ने 31 रन देकर 4 विकेट, मो कादिर ने 37 रन देकर 2 विकेट तथा राकेश गुप्ता, लोकेश झा और बलराम कुमार ने एक एक विकेट लिया।

जबाब में टाउन क्रिकेट क्लब ‘रेड’, मधुबनी की टीम 27.2 ओवर में अपने 10 विकेट खोकर 181 रन बनायी। राकेश गुप्ता ने 72 रन, अभिषेक कुमारने 22 रन, प्रियंत कुमार ने 27 रन, मो कादिर ने 19 रन, कोनेण सिद्दीकी ने 4 रन, बलराम कुमार ने 13 रन, मो साहिल ने 5 रन और लोकेश झा ने 1 रन बनाये।

नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब, नारायनपट्टी की ओर से रंजन ने 28 रन देकर 5 विकेट, दीपक कुमार 16 रन देकर 2 विकेट और आशुतोष 32 रन देकर 2 विकेट और गौरव कुमार 19 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रंजन कुमार को टूर्नामेंट समिति के संयोजक अनिल कुमार के हाथों ट्रॉफी प्रदान कर किया गया।
मैच के अम्पायर जितेंद्र व अनिल कुमार, स्कोरर इरशाद और विकास थे।
टूर्नामेंट कमेटी के संयोजक अनिल कुमार “सोनू” ने बताया कि कल रविवार को कोई मैच नहीं है। सोमवार दिनांक 25.12.2023 को डायमंड ‘रेड’ क्रिकेट क्लब, मधुबनी और झंझारपुर क्रिकेट क्लब, झंझारपुर के बीच मैच होना है। 25.12.2023 को होने वाला पहला सेमीफाइनल 27.12.2023 को किया गया है।
मौके पर संचालन समिति के संयोजक कालीचरण, अनिल कुमार सोनू, ललित झा, अपूर्व, दिपक कुमार सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights