Saturday, September 27, 2025
Home अंतरराष्ट्रीय Fifa Awards 2023 के नामांकित खिलाड़ियों की लिस्ट से यह स्टार खिलाड़ी बाहर

Fifa Awards 2023 के नामांकित खिलाड़ियों की लिस्ट से यह स्टार खिलाड़ी बाहर

by Khel Dhaba
0 comment

जिनेवा, 15 सितंबर। फीफा ने 2023 के सर्वश्रेष्ठ फीफा फुटबॉल पुरस्कारों (FIFA awards 2023) के लिए नामांकित खिलाड़ियों, कोचों की घोषणा की है। सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामांकित सूची में लियोनेल मेसी और एर्लिंग हालैंड शीर्ष पर हैं।

मेसी ने अर्जेंटीना के साथ विश्व कप जीता, जबकि एर्लिंग हालैंड ने मैनचेस्टर सिटी को पिछले सीजन में महाद्वीपीय तिहरा खिताब दिलाया। किलियन एम्बाप्पे भी इस सूची में शामिल हैं, लेकिन पुर्तगाली सनसनी क्रिस्टियानो रोनाल्डो बाहर हैं। लियोनेल मेसी, किलियन म्बाप्पे और एर्लिंग हालैंड को फीफा सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया।

फीफा प्रशंसक सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला कोच, सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष कोच, सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला गोलकीपर, सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष गोलकीपर और फीफा प्रशंसक पुरस्कार के लिए छह अक्टूबर तक अपना वोट दे सकेंगे। सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला खिलाड़ी के लिए 16 खिलाड़ियों की सूची में विश्व चैंपियन स्पेन और उपविजेता इंग्लैंड के चार-चार खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामांकित 12 खिलाड़ियों में से छह प्रीमियर लीग टीम मैनचेस्टर सिटी से हैं।

सिटी के मुख्य कोच पेप गार्डियोला अपने चार साथियों के साथ सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच के लिए नामांकित लोगों में से हैं, सर्वश्रेष्ठ महिला कोच के लिए पांच नामांकित हैं, जिनमें 2021 और 2022 की विजेता एम्मा हेस और सरीना विगमैन शामिल हैं।

सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर के लिए सात और पुरुष वर्ग के लिए पांच नामांकित हैं। राष्ट्रीय टीम के कप्तानों और कोचों, चयनित पत्रकारों और प्रशंसकों द्वारा 06 अक्टूबर तक ऑनलाइन मतदान के माध्यम से मतदान किया जाएगा। पुरस्कार समारोह के लिए किसी तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights