Sunday, March 8, 2026
Home बिहार बिहार अंडर-15 & 17 Badminton Championship के दूसरे दिन यह रहा मैचों का परिणाम

बिहार अंडर-15 & 17 Badminton Championship के दूसरे दिन यह रहा मैचों का परिणाम

by Khel Dhaba
0 comment

सुपौल, 12 सितंबर। स्थानीय नवनिर्मित मल्टी पर्पस इंडोर स्टेडियम में चल रही बिहार अंडर 15 व 17 बैडमिंटन चैंपियनशीप 2024 प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुल 36 मुकाबले खेले गये, जिसमें बालिका वर्ग का तीन मुकाबला हुआ. सभी मुकाबलों में अंपायर के रूप में नेशनल अंपायर रिशन कुमारी, सहायक अंपायर के रूप में अरीज आलम, रौनक राज कृष्णा कुमार, अंकित राज एवं एजाज अहमद थे।

सुपौल जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने बताया कि राज्य स्तरीय चार दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुल 36 मुकाबला खेले गये। बताया कि प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल मुकाबला खेला जायेगा। शनिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन से युवाओं में बैडमिंटन खेल को लेकर एक नयी उर्जा देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि प्रतियोगिता देखने के लिए युवाओं की भीड़ इंडोर स्टेडियम में गुट रही है।

अंडर 15 बालिका वर्ग का पहला मुकाबला सहरसा की परिधि सिंह व पटना की रिधिमा रंजन के बीच खेला गया, जिसमें परिधि सिंह ने रिधिमा को लगातार दो सेटों में 21-12 व 21 -09 से पराजित किया। बालिका वर्ग का दूसरा मुकाबला नालंदा की कर्माश्री और पटना की स्वयंप्रभा के बीच खेला गया। स्वयंप्रभा ने कर्माश्री को लगातार दो सेटों में 21-05 व 21-13 से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। तीसरा मुकाबला पटना की सुलेखा व खगड़िया की परिणिता रंधीर के बीच हुआ जिसमें पटना की सुलेखा ने परिणिता को 21-09, 21-18 से लगातार दो सेटों में हराया।

अंडर-15 बालक वर्ग डब्ल्स में गया के अर्पित कुमार व पूर्णिया के आर्यन कुमार की जोड़ी ने पूर्णिया के रवि कृष्ण व रोशन कुमार की जोड़ी को लगातार दो सेटों में 21-4 व 218 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में पटना के आर्यन सिन्हा व खगड़िया के रौनक कुमार की जोड़ी ने पूर्णिया के आदित्य शर्मा व रिषभ पटेल की जोड़ी को 21-7 व 21-10 से हराया।

मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे

बालक अंडर-15 एकल (राउंड-16)
असादुहल्ला (मुंगेर) ने रोनक कुमार (खगड़िया) को 21-18, 21-12,प्रिंस कुमार (कैमूर) ने अथर्व (पूर्णिया) को 21-13, 21-09,आयुष राज (मुजफ्फरपुर) ने आर्यन सिन्हा (पटना) को 21-14, 19-21, 21-18, हर्षित राज (पटना) ने प्रांजल वीर (मुजफ्फरपुर) को 21-09, 21-14,अंकित कुमार (पटना) ने आराध्य कुमार (मुजफ्फरपुर) को 22-20, 17-21, 21-15, काव्य कश्यप (मुजफ्फरपुर) ने सुफियान रब्बानी (नालंदा) को 21-09, 21-08, रहमते आलम (मुजफ्फरपुर) ने अनुज कुमार (सहरसा) को 21- 17, 21- 10, इशांत राज (समस्तीपुर) ने हर्षित सुरेखा (मुजफ्फरपुर) को 21-17, 21-13 से हराया।

बालक अंडर-17 एकल (राउंड-16)
सक्षम वत्स (पटना) ने केशव मेहता (सहरसा) को 21-01, 21-08, आयुष कुमार (पटना) ने रितेश आनंद (पटना) को 21-11, 21-10, संपूर्ण (सहरसा) ने सिवेन आनंद (पटना) को 21-15, 21-05, हर्षित राज (पटना) ने केशव राज (बेगूसराय) को 21-06, 21-16, अर्पित कुमार (गया) ने आदित्य गुप्ता (वैशाली) को 21-17, 21-18, पराग सिंह (मुंगेर) ने विनीत कुमार (पूर्णिया) को 21-05, 21-06, काव्य कश्यप (मुजफ्फरपुर) ने कुंदन के.आर. सिंह ( पूर्वी चंपारण) को 21-19, 21-19, रणवीर सिंह (पटना) ने अमन कुमार (रोहतास) को 21-5, 17-21, 21-11,

बालिका अंडर-17 एकल (राउंड-16)
नाजियो बानो (मुजफ्फरपुर) ने अनाहिता सिंह (पटना) को 21-11, 21-13, स्वयंप्रभा (पटना) ने परिणीता रणधीर (खगड़िया) को 21-12, 21-11,सुहानी कुमारी (मुजफ्फरपुर) ने अंशिका आर्या (समस्तीपुर) को 21-9, 21-5, मुस्कान सहनी (मुजफ्फरपुर) ने चेतना श्री (पटना) को 21-6, 21-5, तनिष्का रणधीर (खगड़िया) ने सुलेखा कुमारी (पटना) को 21-7, 21-9 से हराया।

बालक अंडर-17 युगल (राउंड-16)
सक्षम वत्स व अक्षर अतहर (पटना) ने अभिनय चंद्रा व अरव सिंह (मुंगेर/ गया) को 21 – 10, 21-15, अशादुहल्ला/ एमडी अब्दुल्ला (मुंगेर) ने अर्ध्य के.आर.व हर्षित सुरेका (मुजफ्फरपुर) को 21-11, 18-21, 21-14 से हराया।

बालक अंडर-15 युगल (राउंड-16)
अर्पित कुमार व आर्यन कुमार (गया/पूर्णिया) ने रवि कृष्ण व रोशन कुमार (पूर्णिया) को 21-04, 21-08, आर्यन सिन्हा व रोनक कुमार (पटना/खगड़िया) ने आदित्य शर्मा/ऋषव (पूर्णिया) को 21-07, 21-19, अशादुहल्ला व हर्षित राज (मुंगेर/पटना) ने प्रिंस कुमार/श्लोक अग्रवाल (कैमूर/बक्सर) को 19-21, 21-15, 21-11, इशांत राज व काव्य कश्यप (समस्तीपुर/मुजफ्फरपुर) ने आर्यन कुमार व रक्षित कुमार (सुपौल) को 21-02, 21-13, अरव सिंह व रहमते आलम (गया/मुजफ्फरपुर) ने आदर्श राज सिंह/सुफियान रब्बानी (नालंदा) को 21-1 0, 21-13, आयुष राज व हर्षित सुरेका (मुजफ्फरपुर) ने अंकित कुमार व रितिक आनंद (पटना) को 21-17, 15-21, 21-17, अयान अली सिद्दीकी व पीयूष आर्यन (मधुबनी) ने मनीष कुमार व प्रियांशु शेखर (अररिया) को 21-10, 21-11, अर्पित कुमार व आर्यन कुमार (गया/पूर्णिया) ने प्रांजल वीर व यश भारती (मुजफ्फरपुर/कटिहार) को 19-21, 21-16, 21 -13, आराध्य कुमार व हर्ष कुमार (मुजफ्फरपुर) ने अथर्व/हिमांशु कुमार (पूर्णिया) को 21-10, 21-10 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights