पटना। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के तत्वावधान में जिला प्रशासन पटना द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल बालक अंडर 17 खेल कूद प्रतियोगिता 2022 के सेमीफाइनल में रा0रा0समपोषित उ0 विद्यालय हरनाटॉड (पं0 चम्पारण बेतिया), जिला स्कूल (पूर्णिया),उ0वि0 झंझारपुर (मधुबनी), श्री गुरू गोबिन्द सिंह उ0वि0 पटना सिटी (पटना) की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची चुकी है। सेमीफाइनल में पश्विम चंपारण की टीम का मुकाबला मधुबनी से और पटना की टीम का मुकाबला पूर्णिया से होगा। सेमीफाइनल मुकाबला सुबह छह से खेला जायेगा जबकि फाइनल मुकाबला सुबह 11.00 से होगा।
69