Thursday, February 26, 2026
Home Slider राष्ट्रीय फुटबॉलर सतीश का असामयिक निधन से बिहार फुटबॉल जगत शोकाकुल

राष्ट्रीय फुटबॉलर सतीश का असामयिक निधन से बिहार फुटबॉल जगत शोकाकुल

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉलर सतीश कुमार उर्फ शीला का निधन गुरुवार को हार्ट अटैक के कारण हो गया। वह 55 साल के थे। उनका निधन गृह जिला सीवान में हुआ। यह जानकारी बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन ने दी। उन्होंने बताया कि सतीश ने 1983 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व किया था। इसके अलावे 1987 में गुलाबबाग फुटबॉल क्लब की ओर से पटना सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में खेले। देश के दूसरे राज्यों में भी इन्हें खेलने का आमंत्रण मिला था। लेकिन, पारिवारिक बाध्यता के कारण बाहर नहीं जा सके। वे वर्षों तक सीवान जिला फुटबॉल संघ के सचिव रहे। कालांतर में इन्होंने गोपालगंज व सीवान में आयोजित हुई अनेक ऑल इंडिया टूर्नामेंटों को सफल बनाया। इन्हीं के कारण देश की नामी-गिरामी टीमें खेलने पहुंचती थीं।

सतीश कुमार अपने पीछे पत्नी व एकमात्र दिव्यांग बेटी को छोड़ गये। इनके असामयिक निधन पर बीएफए सचिव के अलावे तमाम पदाधिकारियों राजेन्द्र प्रसाद यादव, ज्वाला प्रसाद सिन्हा, मनोज कुमार, व एचओआर सत्येन्द्र कुमार, सीवान के अध्यक्ष उमा शंकर सिंह, सचिव मो. जावेद खान, धर्मनाथ यादव, मो. फरीद के साथ कई खिलाडिय़ों ने अपने-अपने घरों पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights