पटना। बिहार सरकार द्वारा कोरोनावायरस के चलते स्पोट्स इवेंट बंद करने की सलाह, स्कूल व कॉलेज बंद करने देने के आदेश के बाद बिहार राज्य कबड्डी संघ ने भी कोरोनावायरस के कारण राजधानी के पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में चलने वाली कबड्डी एकेडमी सहित राज्य के सभी कबड्डी प्रैक्टिस सेंटरों पर एक अप्रैल तक अभ्यास बंद कर दिया है।
यह जानकारी देते हुए बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय ने बताया कि इस दौरान कहीं भी कबड्डी के आयोजन नहीं होंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अपील की है कि आप हमेशा मास्क लगा कर इधर-उधर भ्रमण करें और इस आदेश व सलाह पर अमल करने का भरपूर कोशिश करें।
37