Saturday, January 31, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का शानदार आगाज

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का शानदार आगाज

आरबीएनवाईएसी ने वाईएसी राजेंद्रनगर को 8 विकेट से किया पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 31 जनवरी। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में शनिवार को अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में आरबीएनवाईएसी ने वाईएसी, राजेंद्रनगर को 8 विकेट से हराया।

उद्घाटन समारोह की शुरुआत अधिकारी मदन मोहन प्रसाद को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि पूर्व अंततरराष्ट्रीय क्रिकेटर सबा करीम, विशिष्ट अतिथि बिहार क्रिकेट संघ के जिला प्रतिनिधि राजेश कुमार ने बैलून उड़ा और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सबों का स्वागत पटना जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने बुके, शॉल और मोमेंटो समर्पित कर किया। धन्यवाद व्यक्त लीग कमेटी के चेयरमैन धनंजय कुमार ने किया।

इस मौके पर सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को नये सत्र में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी और कहा कि लक्ष्य पाने के लिए आपको कड़ी से कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कोई शार्टकट तरीका आपको आगे नहीं ले जा सकता है।

इस मौके पर पटना जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने कहा कि लीग के सभी मैच टर्फ विकेट पर खेले जायेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से आगे कहा कि आप खेल से संबंधित कोई चिंता ना करें, संघ आपकी समस्याओं को दूर करने का पूरा प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि आप अपने खेल से जिला और राज्य का नाम रौशन करने के बारे में केवल सोंचें।

इस मौके पर सबा करीम ने बिहार अंडर-23 और सीनियर महिला टीम को भी टिप्स दिये।

इस अवसर पर पूर्व रणजी प्लेयर राम कुमार, संजय कुमार मंटू, महफूज कंवर, पूर्व रणजी प्लेयर सुशील कुमार, सौरभ चक्रवर्ती, प्रमोद कुमार, रणवीर मेहता, संजीव कुमार कुनकु, निशांत मोहन समेत कई दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं।

आरबीएनवाईएसी की शानदार जीत

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के उद्घाटन मुकाबले में आरबीएनवाईएसी ने वाईएसी, राजेंद्रनगर को 8 विकेट से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वाईएसी की टीम 25 ओवर में 121 रन पर ऑलआउट हो गई। वाईएसी की ओर से आदित्य राज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 68 गेंदों पर 65 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। हालांकि उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

आरबीएनवाईएसी की ओर से गेंदबाजी में शहबाज अनवर ने घातक प्रदर्शन करते हुए 8 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं शाश्वत राज ने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट और उत्कर्ष कुमार ने 3 विकेट लेकर वाईएसी की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई।

121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरबीएनवाईएसी की टीम ने महज 12 ओवर में 2 विकेट खोकर 123 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत के हीरो श्लोक कुमार रहे, जिन्होंने नाबाद 68 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 36 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्के जड़ते हुए मैच को एकतरफा बना दिया। उनके साथ विकास कृष्णा ने 12 गेंदों में नाबाद नाबाद 33 रन बनाकर जीत को और आसान बना दिया। वाईएसी राजेंद्रनगर की ओर से ओम प्रकाश और पुष्कर ने 1-1 विकेट चटकाये। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के शहबाज अनवर को दिया गया।

वाईएसी राजेंद्रनगर: 121/10 (25 ओवर), आदित्य राज 65 रन, दीपू कुमार 13, अतिरिक्त 19, शहबाज अनवर 4/35, शाश्वर राज 3/13, उत्कर्ष कुमार 3/37

आरबीएनवाईएसी : 123/2 (12 ओवर), श्लोक कुमार नाबाद 68, विकास कृष्णा नाबाद 33, ओम प्रकाश 1/12, पुस्कर 1/28

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights