Monday, March 2, 2026
Home बिहार भागलपुर में हुआ राष्ट्रीय सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज

भागलपुर में हुआ राष्ट्रीय सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज

बिहार के खिलाड़ियों की मिश्रित सफलता

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर, 13 दिसंबर। स्थानीय सैंडिस कंपाउंड के बैडमिंट हॉल में 13 दिसंबर यानी शनिवार से 37वीं सब जूनियर अंडर-13 नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन हुआ। पहले दिन के मुकाबले में बालक अंडर-13 में फैसल इकबाल ने सिंगल्स और डबल्स दोनों में जीत हासिल कर दिन की शानदार शुरुआत की है। सेजल सिंह ने बालिका अंडर-गर्ल्स सिंगल्स में हार का सामना किया, लेकिन डबल्स में तन्वी आर्या के साथ मिलकर अगले राउंड में जगह बनाई। बालक अंडर-13 में विकाश कुमार और अयान अली सिद्दीकी दोनों ही सिंगल्स और डबल्स में अपने मैच हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

प्रतियोगिता का उद्घाटन भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव के. एन. जायसवाल, संयुक्त आयोजन सचिव सत्यजीत सहाय, शिक्षाविद राजीवकांत मिश्रा एवं राजेश नंदन ने किया। उद्घाटन के बाद आयोजन समिति द्वारा जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी को सम्मानित किया गया।

इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश के 33 राज्यों से करीब 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 13 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें अपने-अपने राज्यों के शीर्ष स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता में टॉप-10 रैंकिंग वाले खिलाड़ियों की भागीदारी भी इसे खास बना रही है।

आयोजनकर्ताओं द्वारा सभी खिलाड़ियों, कोच एवं उनके परिजनों के लिए भोजन एवं आवास की व्यवस्था स्थानीय होटलों में की गई है। चैंपियनशिप में कुल 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। सिंगल्स वर्ग में विजेता को 80,000, उपविजेता को 55,000, तृतीय स्थान को 50,000, चतुर्थ स्थान को 45,000 एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 40,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि यह भागलपुर जिले के लिए गौरव की बात है कि दूसरी बार इस स्तर की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन यहां हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही सभी खिलाड़ियों एवं आयोजनकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

वहीं बिहार बैडमिंटन संघ के सचिव के. एन. जायसवाल ने कहा कि प्रतियोगिता की शुरुआत बेहद शानदार रही है और उन्हें पूरा विश्वास है कि समापन भी उतना ही सफल होगा। बच्चों को खेलते हुए देखकर उनकी मासूमियत और प्रतिभा दोनों झलकती है, जो अत्यंत प्रेरणादायक है।

यह रहा परिणाम

बालक युगल अंडर-13 राउंड 64 : शोभित लोकेश धर्माने और ध्यान एस (कर्नाटक) ने अर्नव दास और अयांक कुमार साहू (ओडिशा) 21-19, 21-16, प्रिंस कुमार और मनप्रीत प्रजापति (झारखंड) ने लालनुनथारा अब्राहम और सैमुअल लालदिनपुइआ (मिज़ोरम) 21-18, 21-18, आरव और अरव नेगी (दिल्ली) ने विकाश कुमार और अयान अली सिद्दीकी (बिहार) 21-12, 21-10, एस. कंदेपी और एस. येनेटी (आंध्र प्रदेश) ने शश्वत और जसगुर सिंह (जम्मू और कश्मीर) 21-1, 21-1, फैसल इकबाल और अमुल कुमार (बिहार) ने काविश यादव और कियान यादव (हरियाणा) 21-18, 16-21, 22-20, टी. सोनोवाल और आर. ज़मान (असम) ने अकरश भदियार और सनीध्य कपूर (हिमाचल प्रदेश) 21-11, 21-6, कंदर्प खत्री और शारदूल खत्री (उत्तर प्रदेश) ने एस. लोइतोंगबम और डी. नेमीराकपम (मणिपुर) 21-11, 21-13 से हराया।

बालिका युगल अंडर-13 राउंड 64 : ए. गाडे और टी. कोनसानी (तेलंगाना) ने ऋतिका चौधरी और दीक्षा मुंडेर (उत्तर प्रदेश) 23-21, 21-10, क्रिसिल जोस और जुवैरिया शहज़ादी (केरल) ने पाविनी भदौरिया और काव्या सेहरावत (दिल्ली) 17-21, 21-15, 21-11, जैपलीन कौर और कामिल सभरवाल (पंजाब) ने के. रोह्लुपुटी और ललथाकिमी (मिज़ोरम) 21-4, 21-9, संगीसिद्धा घोष और चेसेड फिफॉन (पश्चिम बंगाल) ने आर्या महाजन और तारा शान (जम्मू और कश्मीर) 21-10, 21-5, ट्विंकल मलिक और सान्वी (हरियाणा) ने काव्या चौधरी और कियारा गोयल (राजस्थान) 24-22, 21-9, तन्वी आर्या और सेजल सिंह (बिहार) ने पिया बसर और दीचुम लिखा (आंध्र प्रदेश) 21-9, 21-10, से हराया।

बालिका अंडर-13 एकल राउंड-64 : कायरा रैना (महाराष्ट्र) ने सामैरा सक्सेना (मध्य प्रदेश) 21-11, 21-11, जियाश्री आर. (तमिलनाडु) ने डिशिता (अंडमान एवं निकोबार) 21-3, 21-2, श्रीवाभवी अनुमुला (तेलंगाना) ने अलीम्प्रिया कोंवर (असम) 21-19, 21-23, 21-9, चेसेड फिफॉन (पश्चिम बंगाल) ने आर्या राय (बिहार) 21-11, 21-9, सहस्र कंडिकटला (तेलंगाना) ने आशिता (झारखंड) 21-5, 21-5, वृष्टि बी.के. कावेरम्मा (कर्नाटक) ने सुतिक्षा एस (पुदुचेरी) 21-9, 21-15, लक्ष्मी वैद्यन (गुजरात) ने सान्वी (हरियाणा) 21-18, 18-21, 21-15, जैपलीन कौर (पंजाब) ने दीक्षा मुंडेर (उत्तर प्रदेश) 21-10, 21-7, ऋत्तिका दास (पश्चिम बंगाल) ने केया कोसाराजु (आंध्र प्रदेश) 21-11, 21-13, मृदुला एस. (तमिलनाडु) ने दीपाली राजपूत (हिमाचल प्रदेश) 21-11, 21-8, ल्योशा कोरोकुंडा (तेलंगाना) ने अंजलि शर्मा (मेघालय) 21-2, 21-2, अक्षिनी मन्हास (जम्मू एवं कश्मीर) ने रिथिका नाम्बियार (केरल) 21-20, 22-20, अक्षरा श्रीनिधि (कर्नाटक) ने अद्याशा लेंका (ओडिशा) 21-17, 21-18, दीचुम लिखा (आंध्र प्रदेश) ने ध्रुवी मल्होत्रा (गुजरात) 21-17, 21-19, काव्या श्रीराम (आंध्र प्रदेश) ने लालनुहलुनी (मिज़ोरम) 21-11, 21-13, मनीषा एम. (पुदुचेरी) ने आदित्री कन्नन (तमिलनाडु) 21-9, 21-9, हसनाफातिमा सजीर (केरल) ने दिया आनंद बुराडागुंटा (तेलंगाना) 21-15, 21-15, ट्विंकल मलिक (हरियाणा) ने जसलीन कौर खुराना (गुजरात) 21-19, 21-23, अनन्या टाल्यन (दिल्ली) ने जिया सनबम (मणिपुर) 21-6, 21-10 से हराया।

बालक अंडर-13 एकल राउंड-128 : फैजान अली सैय्यद (गुजरात) ने विश्वा परब (गोवा) 21-16, 21-9, दिविक गर्ग (महाराष्ट्र) ने अर्कदीप सिंघा (त्रिपुरा) 21-7, 21-10, रब्बिग्यूल अंजी (पंजाब) ने देवसाई पी. (पुदुचेरी) 21-8, 21-18, रायहान ज़मान (असम) ने हर्षित एंथनी (अंडमान एवं निकोबार) 21-2, 21-8, सयान घोष (पश्चिम बंगाल) ने अद्वैत सत्तू (तेलंगाना) 12-21, 21-15, 21-16, इशान विशाल पाठक (कर्नाटक) ने अन्स कुमार खरे (छत्तीसगढ़) 21-11, 21-16, सार्थक जोशी (उत्तर प्रदेश) ने एल्मो कैजो डी. मरक (मेघालय) 21-8, 21-7, हिज़ान मुहम्मद (केरल) ने शश्वत श्री मिश्रा (छत्तीसगढ़) 21-16, 21-8, कुशाग्र रामानुजम द्विवेदी (उत्तर प्रदेश) ने अयान अली सिद्दीकी (बिहार) 21-7, 21-8, राजवीर डी. (झारखंड) ने डी. विजय दिनेश बाबू एम. (तमिलनाडु) 20-22, 21-10, 21-8, राजवीर सिंह राणा (हिमाचल प्रदेश) ने एल्विन राय (सिक्किम) 22-20, 21-13, पृथ्वी राज सिंह (दिल्ली) ने शैनन लोइतोंगबम (मणिपुर) 21-5, 21-9, माइकल रयान मारे (गोवा) ने विकाश कुमार (बिहार) 21-6, 21-9, सूर्य रमण ऋत्विक येनेटी (आंध्र प्रदेश) ने क्योन् टैमिन (आंध्र प्रदेश) 21-13, 21-15, अनुषण एम. (पुदुचेरी) ने उत्कर्ष सिंह भाऊ (जम्मू और कश्मीर) 21-14, 21-18, लोकेश गुर्जर (राजस्थान) ने अरिन दत्ता (पश्चिम बंगाल) 21-13, 21-9, कियान यादव (हरियाणा) ने अर्जुन सकेत अनू (केरल) 21-19, 17-21, 21-13, जसप्रीत कामजुला (तेलंगाना) ने लालरेमरुआटा वी. (मिज़ोरम) 21-6, 21-3, फैसल इकबाल (बिहार) ने हियन यादव (छत्तीसगढ़) 21-13, 21-6 से हराया

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights