Monday, February 23, 2026
Home बिहारक्रिकेट कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग के चौथा सेलेक्शन ट्रायल 4 जनवरी को

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग के चौथा सेलेक्शन ट्रायल 4 जनवरी को

न्यू थीम क्रिकेट एकेडमी में होगा सेलेक्शन ट्रायल

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 31 दिसंबर। टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित की जाने वाली कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 क्रिकेट के छठे सीजन में खेलने वाली टीमों के गठन के लिए चौथा सेलेक्शन ट्रायल रविवार यानी 4 जनवरी, 2026 को सुबह 8.30 बजे से न्यू थीम क्रिकेट एकेडमी (गवर्मेंट संस्कृत महाविद्यालय, मोइनुल हक स्टेडियम के नजदीक) में होगा। यह जानकारी आयोजन अध्यक्ष सह टर्निंग प्वायंट के निदशेक विजय शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी को पटना जिला के स्कूलों का छात्र होना अनिवार्य है। खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल के अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र साथ लेकर भाग लेने हेतू ट्रायल स्थल पर आयेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रायल के दौरान किसी भी खिलाड़ी के लिए बाहरी हस्तक्षेप अयोग्यता की श्रेणी में आयेगा।

ट्रायल के संबंध में विशेष जानकारी के लिए संयोजक सुमित शर्मा से मोबाइल नंबर 9386760620 पर आयोजन सचिव नवीन कुमार से मोबाइल नंबर 9113311313 और 7782868048 पर संपर्क कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights