पटना, 7 जनवरी। स्थानीय वाईसीसी स्पोट्र्स ग्राउंड (शाखा मैदान) पर बुधवार को चौथी अनूप-अजीत मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में बीपीसीए ने एसकेपी को 3 विकेट से हराया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व रणजी प्लेयर राम कुमार और समाजसेवी रंजीत कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सबों का स्वागत कोच संतोष कुमार ने किया। इस मौके पर अंजनी कुमार सिन्हा, डॉ अनुज कुमार सिन्हा और अनीत कुमार सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित थे।
एसकेपी की बैटिंग
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसकेपी ने 25 ओवर में 6 विकेट पर 190 रन बनाए। शुभांशु कुमार ने 51 गेंद में 39 रन (7 चौके, 1 छक्का) की पारी खेली। अनमोल राज ने 16 गेंद में 26 रन (6 चौके) बनाकर टीम को जोरदार मदद दी। अवि नारायण ने 21 रन और कबीर ने 14 रन का योगदान दिया।
बीपीसीए की ओर से आयुष संजीत ने 4 ओवर में 2 विकेट लिए। इसके अलावार आयुष सिंह, यश राज और हार्दिक कात्यान को 1-1 विकेट मिला। एक्स्ट्रा रन की संख्या काफी रही, जिसमें 71 रन स्कोर हुए।
बीपीसीए का शानदार लक्ष्य पीछा
बीपीसीए ने निर्धारित लक्ष्य को 21.5 ओवर में 192/6 रन बनाकर पूरा किया। शुभम शर्मा ने 8 गेंद में 26 रन बनाकर तेज़ी दिखाई। इसके अलावा उत्कर्ष चौबे (25 रन, 16 गेंद) और कप्तान अभिनव प्रकाश (25 रन, 26 गेंद) ने टीम को मजबूती दी।
एसकेपी के आर्यन राज ने 2 विकेट लिये। अर्णव आदि और कुमार अभिनव ने 1-1 विकेट चटकाये। आयुष संजीत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।