पटना। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सत्र 2023-24 का शेड्यूल जारी कर दिया है। सोशल मीडिया पर बीसीसीआई द्वारा जारी शेड्यूल वायरल हो रहा है। हालांकि बीसीसीआई के ऑफिसियल वेबसाइट पर अभी इसकी सूचना नहीं जारी की गई है।
वायरल शेड्यूल के अनुसार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 16 अक्टूबर से शुरू होगा। विजय हजारे ट्रॉफी 23 नवंबर से जबकि जबकि रणजी ट्रॉफी के मैच पांच जनवरी, 2024 से शुरू होगी।
मेंस अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी के मुकाबले 28 अक्टूबर, कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी एलीट एवं प्लेट (अंडर-23) के मैच सात जनवरी,2024 से शुरू होंगे।
वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-19 के मैच 12 अक्टूबर,कूच ट्रॉफी एलीट एवं प्लेयर के मैच 17 नवंबर, विजय मर्चेंट ट्रॉफी (अंडर-16) एलीट एवं प्लेट के मुकाबले 1 दिसंबर से शुरू होंगे।
सीनियर वीमेंस टी20 ट्रॉफी के मैच 19 अक्टूबर,सीनियर वीमेंस वनडे ट्रॉफी के मैच चार जनवरी, 2024, वीमेंस अंडर-23 टी20 के मैच 10 दिसंबर, वीमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के मैच 26 जनवरी, वीमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के मैच 8 अक्टूबर, वीमेंस अंडर-19 टी20 के मैच दो नवंबर से शुरू होंगे। वीमेंस अंडर-15 वनडे ट्रॉफी के मुकाबले 17 नवंबर, 2023 से शुरू होंगे।
बिहार टीम का ग्रुप बंटवारा
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : बिहार को ग्रुप बी में रखा गया है। इस ग्रुप में हिमाचल प्रदेश, केरल, सर्विसेज, असम, चंडीगढ़, ओड़िशा और सिक्किम की टीमें हैं।
विजय हजारे ट्रॉफी : बिहार की टीम ग्रुप सी में है। इस ग्रुप में कर्नाटक, जम्मू एंड कश्मीर, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और मिजोरम की टीम है।
रणजी ट्रॉफी : बिहार इस बार एलीट ग्रुप में खेलेगा। बिहार को ग्रप बी में रखा गया। बिहार के साथ बंगाल, आंध्रप्रदेश, मुंबई, केरल, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश और असम है।
अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी : बिहार की टीम ग्रुप ए में है। बिहार के साथ सौराष्ट्र, जम्मू एंड कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, बड़ौदा,उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश इस ग्रुप में है।
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी : बिहार की टीम मुंबई के साथ ग्रुप बी में है। इस ग्रुप में मुंबई, विदर्भ, मध्यप्रदेश,बंगाल, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा की टीम है।
वीनू मांकड़ ट्रॉफी : बिहार की टीम ग्रुप ई में है। इस ग्रुप में हरियाणा,जे एंड के सीए, आंध्र, असम, मणिपुर की टीम है।
कूच बिहार ट्रॉफी : बिहार की टीम इसमें झारखंड के साथ ग्रुप बी में है। तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, बंगाल, गुजरात भी इस ग्रुप में विद्यमान है।
विजय मर्चेंट ट्रॉफी : बिहार की टीम झारखंड के साथ ग्रुप सी में है। गुजरात, छत्तीसगढ़, बड़ौदा और चंडीगढ़ भी इसी ग्रुप में हैं।
सीनियर वीमेंस वनडे ट्रॉफी : बिहार की टीम ग्रुप बी हैं। इस ग्रुप में कर्नाटक, विदर्भ, झारखंड, गुजरात,त्रिपुरा,पुडुचेरी, मिजोरम की टीम है।
सीनियर वीमेंस टी20 ट्रॉफी : बिहार टीम रेलवे के साथ ग्रुप ए में है। त्रिपुरा, झारखंड, हरियाणा, पंजाब, असम और सिक्किम की टीम इसी ग्रुप में है।
वीमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : बिहार टीम ग्रुप सी में है। हिमाचल प्रदेश, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, असम,चंडीगढ़ इसी ग्रुप में हैं।
वीमेंस अंडर-23 टी20 ट्रॉफी : बिहार टीम ग्रुप डी में है। गुजरात, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़,उत्तराखंड की टीम इसी ग्रुप में हैं।
वीमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी : बिहार की टीम ग्रुप ई में है। इस ग्रुप में मध्यप्रदेश, बड़ौदा, केरल, असम और मिजोरम की टीम है।
वीमेंस अंडर-19 टी20 ट्रॉफी : बिहार की टीम ग्रुप बी में है। कर्नाटक, विदर्भ, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और नागालैंड की टीम इसी ग्रुप में है।
वीमेंस अंडर-15 वनडे ट्रॉफी : बिहार की टीम ग्रुप डी में है। तमिलनाडु, महाराष्ट्र, बंगाल, गोवा और सिक्किम की टीम इसी ग्रुप में है।



