Friday, February 27, 2026
Home बिहारकबड्डी 51वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका कबड्डी में भाग लेने को बिहार टीम रवाना

51वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका कबड्डी में भाग लेने को बिहार टीम रवाना

टीम की कमान इंदु कुमारी को, कोमल होंगी प्रशिक्षक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 23 दिसंबर। बिहार बालिका कबड्डी टीम कोलकाता में 25 से 28 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाली 51वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गई है। इस टीम का नेतृत्व नवादा की इंदु कुमारी करेंगी। टीम के कोच कोमल कुमारी (बेगूसराय) एवं मैनेजर सुभाष कुमार (पटना) हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष अपूर्व सुकांत एवं सचिव विपुल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप बताया कि टीम ने प्रतियोगिता के लिए कड़ी तैयारी की है और अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी उम्मीद है।

टीम को शुभकामनाएं देते हुए एसोसिएशन के संरक्षक-सह-मुख्यमंत्री के सलाहकार अंजनी कुमार सिंह, चेयरमैन कुमार विजय सिंह, उपाध्यक्ष सरोज कुमार, कुणाल आनंद, संजय सिंह, संयुक्त सचिव पंकज कश्यप, अमित कुमार, कमल पटेल, एशियाड गोल्ड मेडलिस्ट राजीव कुमार सिंह, एनआईएस कोच चांदनी कुमारी एवं भवेश कुमार ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टीम इस प्रकार है
इंदु कुमारी (कप्तान, नवादा), आरती कुमारी (बेगूसराय), अनुष्का कुमारी (बेगूसराय), प्रतिभा कुमारी (पटना), नव्या कुमारी (पटना), ख़ुशी कुमारी (पटना), जानवी कुमारी (पटना), अदिति कुमारी (सीतामढ़ी), सिमरन कुमारी (सीतामढ़ी), गुनगुन कुमारी (पूर्णिया), अभिलाषा कुमारी (मधेपुरा), पूनम (वैशाली), शालू (औरंगाबाद), निशु कुमारी (गोपालगंज)।

इसे भी पढ़ें : पटना ने जीता बिहार जूनियर बालिका कबड्डी का खिताब
इसे भी पढ़ें : मधेपुरा में 51वीं बिहार राज्य जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights