मोतिहारी, 31 मई। पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट जगत का माहौल अभी गर्म है। दोतरफा बयानों के तीर चल रहे हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोपों की बौछार करते हुए अपने आपको सही साबित कर रहे हैं। इस रिपोर्ट में दोनों पक्ष की ओर से क्या कहा गया है-
रवि राज की ओर से जारी प्रेस रिलीज
31 मई को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सभागार में पूर्वी चंपारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रवि राज द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व निलंबित उपाध्यक्ष ज्ञानेश्वर गौतम द्वारा पूर्व में बीसीए अध्य्क्ष राकेश कुमार तिवारी एवं जिला कमिटी पर मनमाने ढंग से एसोसिएशन चलाने का आरोप लगाया गया था। उसी के जवाब में आज पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सहित पूरे पदाधिकारी पूरे कागजात एवं साक्ष्यों के साथ जवाब दिया। साथ ही पूर्व उपाध्यक्ष ज्ञानेश्वर गौतम के कार्यकाल में अनियमिताओं को उजागर किया गया।
पूर्व में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सारे निर्णय को अनदेखा कर पूर्वी चम्पारण में इनके द्वारा समकक्ष एसोसिएशन चलाया जा रहा था। इसका विरोध करने पर उनके द्वारा अनर्गल बयानबाजी एवं खिलाड़ियों एवं पंजीकृत टीमों को दिग्भर्मित किया जा रहा था जिसका उचित जवाब प्रेसवार्ता द्वारा आज दिया गया।
भविष्य में खेल एवं खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन प्रतिबद्ध है। आज की प्रेसवार्ता में सचिव रवि राज , कन्हैया प्रसाद (संयुक्त सचिव), मधुरेन्द्र सिंह (खिलाड़ी प्रतिनिधि), अयाज अहमद (क्लब प्रतिनिधि), ब्यूटी कुमारी (महिला खिलाड़ी प्रतिनिधि), संत कुमार (अनुशाशन समिति सदस्य), मुकेश सिन्हा, सुबोध कुमार, रवि कुमार चुटुन, रितेश श्रीवास्तव ( वरिष्ठ खिलाड़ी) अकाउंट्स प्रतिनिधि सहित अनेकों खिलाड़ी मौजूद रहे। यह जानकारी अमित कुमार गुड्डू मीडिया प्रभारी , ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा दी गई।
ज्ञानेश्वर गौतम द्वारा जारी प्रेस रिलीज
आज स्वघोषित सचिव रवि राज के द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस किया गया जिसमे उन्होंने आरोप लगाया की मैं पैरलल कमिटी चला रहा हूं,तो वह कृपया ये तो बताए की आप सचिव कब बन गए,कौन आपका चुनाव अधिकारी था,कौन जिला का क्लब वोटर था,कब और कहां चुनाव संपन्न हुआ,क्या अखबार में कोई खबर छपी थी,क्या चुनाव अधिकारी ने आपको प्रमाण पत्र भी दिया। यह कन्हैया कुमार और आकर्षण आदित्य कौन है,किस क्लब के पधाधिकारी है?तथा कई अन्य।
रवि राज अध्यक्ष बीसीए राकेश तिवारी के दबाव में मोतिहारी के खिलाड़ियों को गुमराह कर रहे है। रवि राज अपने को सचिव बता कर गलत कर रहे है क्योंकि वो सचिव है ही नहीं। भ्रष्टाचार की जो लड़ाई मैं अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के विरुद्ध लड़ रहा हूं ये उसी की परिणति है। मैं खुलेआम चैलेंज करता हूं यदि दम है तो मोतिहारी के सभी पत्रकारों के सामने रवि राज या राकेश तिवारी मेरे सामने ,मेरे साथ बैठ कर पत्रकार सम्मेलन करे और मेरे प्रश्नों का जबाब दे ,मैं सारा विरोध छोड़ कर क्रिकेट से विदा ले लूंगा लेकिन यदि अध्यक्ष ये सोच रहे है की इन गिदरभभकियों से डर कर मैं चुप हो जाऊंगा तो आपका मतिभ्रम है। रवि राज एक मोहरा मात्र है जिसके साथ अध्यक्ष खेल रहे हैं।



