नई दिल्ली। देश में आए दिन साइबर क्राइम की घटनाएं सामने आ रही है। ठग अब सेलिब्रिटीज को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला क्रिकेट जगत से सामने आया है। ठग ने एक झटके में ही दिग्गज क्रिकेटर को लाखों की चपत लगा दी।
दरअसल पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली को साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाया है। ठग ने उसके खाते से 1 लाख रुपए उड़ा लिए। ठगी का शिकार हुए विनोद कांबली ने बांद्रा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराया है।


पुलिस ने बताया कि एक शख्स ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कांबली को फोन किया और उन्हें एक ‘लिंक’ भेजा। कांबली ने उस लिंक को खोलते ही कुछ देर बाद उनके खाते से एक लाख रुपये निकल गए। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
- रेखा राय मेमोरियल महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज

- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : शिवहर से हारा मधुबनी

- मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग में रैम्बो एफसी की शानदार जीत

- बिहार में खुलेगा विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स इन्क्यूबेशन सेंटर

- दयानंद सिंह स्मृति महिला क्रिकेट के सेलेक्शन ट्रायल संपन्न

- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : हाई-स्कोरिंग मुकाबले में कैमूर विजयी

- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में सीवान के विशाल चमके

- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में बासुकीनाथ का शतक
