Thursday, March 19, 2026
Home झारखंडअन्य धनबाद जिला तीरंदाजी में टाटा स्टील फीडर सेंटर बना चैंपियन

धनबाद जिला तीरंदाजी में टाटा स्टील फीडर सेंटर बना चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

जोड़ापोखर। धनबाद जिला तीरंदाजी संघ की ओर से रविवार को सिम्फ़र डिगवाडीह फुटबॉल मैदान में 11वीं जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विनर टाटा स्टील फीडर सेंटर जामाडोबा और रनर सिम्फ़र डिगवाडीह रहा। जिममें मुख्य अतिथि के रूप में संघ के अध्यक्ष विजय झा उपस्थित थे। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अंडर 14 (30 मीटर) में प्रथम राजेश गोराई, द्वितीय रिश्वव महतो,तृतीय विमल सोरेन , बालिका वर्ग में प्रथम मधु कुमारी, दुतीय बर्षा चक्रवर्ती,तृतीय ममता टुडू ,बालिका वर्ग अंडर 17 में प्रथम विकास कुमार, द्वितीय राजेश गोराई, तृतीय रिशव महतो, बालिका वर्ग में प्रथम मधु कुमारी, द्वितीय बर्षा चक्रवर्ती, तृतीय कल्पना मरांडी, 40 मीटर में जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम मधु कुमारी, द्वितीय अनिशा हांसदा तृतीय लक्ष्मी कुमारी, बालक वर्ग में प्रथम लखविन्दर सोरेन,दुतीय कार्तिक कुंभकार तृतीय उदय ठाकुर ,बालिका वर्ग में 50 मीटर में प्रथम मोनिका कुमारी, दुतीय मधु कुमारी, तृतीय बर्षा चक्रवती रही । प्रतियोगिता में सर्वाधिक मैडल प्राप्त करने वाली मधु कुमारी रही है। प्रतियोगिता में लडक़ी 30 और लड़के 40 खिलाड़ी भाग लिया गया । जिमसें धनबाद जिला के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी भाग लिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights