Wednesday, March 18, 2026
Home Slider टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट : भागलपुर सेमीफाइनल में

टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट : भागलपुर सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर। मधेपुरा के बिहारीगंज में चल रही टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मैच में भागलपुर ने पूर्णिया को सात विकेट से हराया।

भागलपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पूर्णिया ने बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 98 रन पर ऑल आउट हो गई। नितिन ने 40 रन बनाए। शेष बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। भागलपुर की ओर चंदन ने शानदार 4 विकेट, वासुकी ने महत्वपूर्ण चार विकेट झटके। सचिन और अभिषेक ने एक-एक विकेट लिए।

99 रनों का पीछा करने उतरी ‍भागलपुर की टीम 11 ओवर में तीन विकेट खोकर जरूरी रन जुटा लिए। समरजीन ने शानदार नबाद 49 रन बनाए। सचिन भारद्वाज ने 32 रन की उपयोगी पारी खेली। राकेश काजू ने 18 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। पूर्णिया की ओर से गेंदबाजी में मोनू ने दो विकेट, अश्विनी ने एक विकेट लिये।

इस प्रकार भागलपुर क्रिकेट टीम ने पूर्णिया को 7 विकेट से पराजित किया। सेमीफाइनल मैच 25/1/ 21 को 12:00 बजे से मधेपुरा के बिहारीगंज में भागलपुर बनाम सुपौल के बीच सेमीफाइनल खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights