Monday, February 23, 2026
Home बिहारक्रिकेट Muzaffarpur District Cricket League में भारती क्लब से सुस्ता क्रिकेट क्लब हारा

Muzaffarpur District Cricket League में भारती क्लब से सुस्ता क्रिकेट क्लब हारा

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए मैच में आज भारती क्लब ने सुस्ता क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।

सुस्ता क्रिकेट क्लब में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 14 ओवर में ही 63 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें सुस्ता क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए पूर्णेन्दु ने 19 एवं नीरज ने 11 रन अपनी टीम के लिए बनाए।

गेंदबाजी में भारती क्लब के तरफ से चंद्र माधव ने तीन राहुल किशोर ने दो देवाशीष ने दो एवं विशाल ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की। सुस्ता क्रिकेट क्लब के दो खिलाड़ी रन आउट हुए।

जवाब में खेलने उतरी भारती क्लब में सात ओवर में ही दो विकेट खोकर जीत के लिए 64 रन बना लिए भारती क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अंकित ने 25 विकास ने 14 एवं रवि ने नाबाद 17 रनों की पारी खेली गेंदबाजी में सुस्ता क्रिकेट क्लब की तरफ से पूर्णेन्दु ने एक एवं आनंद ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के अंपायर सचिन कुमार एवं आलोक कुमार थे वहीं स्कोरर की भूमिका में अभिषेक मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights