जोहा अफजल
बारा चकिया (पूर्वी चंपारण)। ब्रावो एथलेटिक्स क्लब की टीम सुरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मंगनी सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई।
सागर मधुडीह के खेल मैदान पर रविवार से शुरू हुई इस प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में ब्रावो एथलेटिक्स क्लब ने हथोड़ा फुटबॉल क्लब (नेपाल) को 2-0 से पराजित किया। मध्यांतर तक विजेता टीम 1-0 से आगे थी। विजेता टीम के लिए खेल के 26वें मिनट में दिलशाद ने पहला गोल किया। 57वें मिनट में जुबेर ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल किया। इन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इससे पहले स्थानीय विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव ने मैदान में गैलरी का उद्घाटन किया। यह गैलरी विधायक फंड से बना है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए मैं हमेशा तैयार हूं। उन्होंने खिलाड़ियों को कहा कि आप केवल खेल पर ध्यान दें बाकी किसी चीज की चिंता नहीं करें।
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/02/East-Champaran-Football-Association-2-2.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/02/East-Champaran-Football-Association-3-2.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/02/East-Champaran-Football-Association-4-1.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/02/East-Champaran-Football-Association-5-1.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/02/East-Champaran-Football-Association-7-1.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/02/East-Champaran-Football-Association-1-3.jpeg)
इस अवसर पर पूर्वी चंपारण फुटबॉल संघ के सचिव प्रभाकर जायसवाल, चकिया के अंचलाधिकारी राजकिशोर प्रसाद, चकिया प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह मौजूद थे।
अतिथियों का स्वागत सागर पंचायत के मुखिया सीवी सिंह और चकिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की। संचालन पूर्वी चंपारण भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रोहित सिंह ने किया।
मैच के रेफरी दिनेश गुप्ता, मोहन कुमार, अरुण हंसदा और केशव पाठक थे। इस मौके पर पूर्वी चंपारण फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष नजमुल होदा भी मौजूद थे।