Saturday, February 28, 2026
Home बिहारक्रिकेट सुनील के नाबाद रिकॉर्ड शतक से जी एम इलेवन जीता

सुनील के नाबाद रिकॉर्ड शतक से जी एम इलेवन जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना हाई स्कूल मैदान पर आज जीएम इलेवन और कुमार क्लब के बीच खेले गए मैच में जीएम इलेवन के कप्तान और सलामी बल्लेबाज‌ सुनील की आतिशी बल्लेबाजी दर्शकों को देखने को मिली।

कप्तान सुनील ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया और मेहज 38 गेंदों में 6 छक्के और 8 चौकों की मदद से तूफानी बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड नाबाद 103 रन बना डाला और जी एम इलेवन का कुल स्कोर 7 विकेट खोकर 198 रन बना डाला।

जवाब में कुमार क्लब की पूरी टीम 165 रनों के कुल स्कोर पर सिमट गई । कप्तान सुनील को इस शतक के लिए बिहार के पूर्व कप्तान अरविंद झा के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के अंत में जब कप्तान सुनील से पूछा गया कि टीम का नाम जी एम इलेवन क्यों रखा गया तो सुनील ने जवाब में कहा जी एम इलेवन हजारीबाग ( झारखंड) की टीम हुआ करती थी।

क्रिकेट के सारी तकनीक जी एम इलेवन टीम के सीनियर्स से सीखा , कप्तान सुनील ने इस जीत को जी एम इलेवन के पूर्व खिलाड़ियों को समर्पित किया। सुनील ने कहा प्रोफेशनल क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतर मौका देने के लिए बहुत जल्द टीम बनाएंगे । कुमार क्लब के कोच और मैनेजर सुधीर ने भी बधाई दी।

 

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights