Wednesday, March 18, 2026
Home बिहारफुटबॉल सुब्रतो कप अंडर-17 फुटबॉल : बेगूसराय और पूर्णिया सेमीफाइनल में

सुब्रतो कप अंडर-17 फुटबॉल : बेगूसराय और पूर्णिया सेमीफाइनल में

मधेपुरा और वैशाली पहले ही पहुंच चुके

by Khel Dhaba
0 comment
यमुना भगत स्टेडियम बेगूसराय में राज्यस्तरीय फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी एक्शन में

बेगूसराय, 7 अगस्त। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन बेगूसराय की मेजबानी में यमुना भगत स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय अंडर-17 सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर है। बालक वर्ग के सेमीफाइनल में मेजबान बेगूसराय और पूर्णिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रवेश कर लिया है, जबकि मधेपुरा और वैशाली की टीमें पहले ही अंतिम चार में जगह बना चुकी हैं।

सेमीफाइनल मुकाबले:
पूर्णिया बनाम बेगूसराय
वैशाली बनाम मधेपुरा

प्रमुख मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे:
बेगूसराय 7-0 सुपौल:
साहब, धर्मेंद्र, सचिन ने 2-2 गोल
कृष्णा ने 1 गोल
सुपौल एक भी गोल नहीं कर सकी

पूर्णिया 2-0 पूर्वी चंपारण:
शंकर और मनीष ने 1-1 गोल
पूर्वी चंपारण रही गोलविहीन

भागलपुर 2-0 सारण:
अनुराग ने दोनों गोल किए
सारण नहीं खोल सकी खाता

दरभंगा 3-1 नालंदा:
अनुज मिश्रा, सूर्या आनंद, केशव मिश्रा ने गोल
प्रीतम राज गुप्ता ने नालंदा के लिए एकमात्र गोल

दरभंगा 3-1 मुजफ्फरपुर:
सौम्यानंद ने 2, सागर ने 1 गोल
आशीष कुमार ने मुजफ्फरपुर के लिए एक गोल किया

भागलपुर 3-0 खगड़िया:
आयुष ने 2 गोल, निखिल ने 1 गोल
खगड़िया की टीम बिना गोल के रह गई

खेल भावना को प्रोत्साहन
मैचों की शुरुआत से पूर्व बेगूसराय के उपाधीक्षक (शारीरिक शिक्षा) श्याम सहनी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा, “खेल सामाजिक सौहार्द और युवा ऊर्जा का प्रतीक है। बेगूसराय को खेल के क्षेत्र में नई पहचान मिल रही है।”
साथ ही उन्होंने दर्शकों से सेमीफाइनल मुकाबलों में बड़ी संख्या में उपस्थिति की अपील की।

प्रबंधन व आयोजन टीम
घोषक: गौरव कुमार पाठक (शिक्षक)
सक्रिय भूमिका: संजीव कुमार मुन्ना, विश्वजीत कुमार, अरविंद कुमार, चिरंजीवी ठाकुर, राम बाबू सिंह, राजेश रौशन, शशिकांत, शुभम, रितेश, मणिकांत, दीपक आदि।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights