Sunday, April 20, 2025
Home झारखंड खुंटी में राज्यस्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता का आगाज

खुंटी में राज्यस्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता का आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

खुंटी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वावधान में राज्य स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ गुरुवार को खूंटी के बिरसा मुंडा कॉलेज एस्ट्रो टर्फ ग्राउंड में हुआ। 27 अगस्त तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किरण कुमारी पासी (परियोजना निदेशक,
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद्), लोकेश मिश्र (उपायुक्त, खूंटी), नीतीश कुमार सिंह (उप विकास आयुक्त, खूंटी), अमन कुमार (पुलिस अधीक्षक, खूंटी), अनिकेत सचान (अनुमंडल पदाधिकारी, खूंटी), विजय शंकर सिंह (महासचिव, हॉकी झारखंड), माइकल लाल (सह-सचिव, हॉकी झारखंड) ने संयुक्त तौर पर दीप प्रज्ज्वलित कर तथा हॉकी स्टिक से बॉल को हिट कर किया।

कार्यक्रम का स्वागत धीरसेन ए सोरेंग (राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी) एवं धन्यवाद ज्ञापन अतुल कुमार चौबे (जिला शिक्षा पदाधिकारी, खूंटी) ने किया।

मौके पर किरण कुमारी पासी ने कहा कि इस प्रतियोगिता के उपरांत विजेता टीमों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जायेगी। उद्घाटन समारोह में भारतीय लोक कल्याण संस्थान, रांची के कलाकारों ने नागपुरी नृत्य और गीत से सभी खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद जिलों की टीम ने मार्च पास्ट किया।

प्रतियोगिता में अंडर -15 बालक, अंडर -17 बालक एवं अंडर -17 बालिका वर्ग में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता टीम के साथ खेलकूद, युवा कार्य निदेशलय एवं झारखंड खेल प्राधिकरण अंतर्गत संचालित आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र के 8 टीमों सहित कुल 50 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीमें नई दिल्ली में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

पहले दिन का रिजल्ट
बालक अंडर-15 वर्ग : रांची ने गुमला को 3-0, खुंटी ने चतरा को 7-0,गुमला ने सरायकेला को 4-0, सिमडेगा ने लातेहार को 5-0, हजारीबाग ने रामगढ़ को 7-0 से हराया।
बालिका अंडर-17 : गुमला ने रामगढ़ को 11-0, रांची ने पलामू को 11-0, सिमडेगा लचरागढ़ ने गढ़वा को 11-0, लोहरदगा ने बोकारो को 2-1,सरायकेला ने चतरा को 1-0, एसटीसी सिमडेगा ने एसटीसी गुमला को 4-2 से मात दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights