Thursday, March 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में स्टार ऑफ़ स्पोर्ट्स क्लब की बड़ी जीत

पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में स्टार ऑफ़ स्पोर्ट्स क्लब की बड़ी जीत

नेहरू क्रिकेट एकेडमी 82 रन पर ढेर, वैवो प्लेयर ऑफ द मैच बने

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी, 31 जनवरी। पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के ग्रुप ए के मुकाबले में स्टार ऑफ स्पोट्र्स क्लब ने नेहरू क्रिकेट एकेडमी को 190 रन से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार ऑफ़ स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 272 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। प्रिंस सिंह ने 60 रन, साहिल ने 35 रन और अबरार ने 34 रनों का अहम योगदान दिया। नेहरू क्रिकेट एकेडमी की ओर से रिशु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेहरू क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम मात्र 82 रन पर सिमट गई। स्टार ऑफ़ स्पोर्ट्स क्लब की ओर से वैवो ने 4 विकेट, रवि जायसवाल ने 3 विकेट और कैश ने 2 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

शानदार प्रदर्शन के लिए स्टार ऑफ़ स्पोर्ट्स क्लब के वैवो को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। मैन ऑफ़ द मैच के प्रायोजक एम.एस. स्पोर्ट्स अरेराज एवं क्लासिक स्पोर्ट्स मोतिहारी रहे।

मैच में अंपायर की भूमिका कुमार राज और मोहम्मद नेसार ने निभाई। इस अवसर पर प्रभाकर जायसवाल, बसंत कुमार, अमित कुमार सेन, विजय कुमार, रितेश श्रीवास्तव, रवि कुमार चुटुन, अय्याज अहमद, रवि राज, संत कुमार, सुबोध कुमार, विश्वनाथ प्रसाद, फैसल गनी सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे। इस मुकाबले की जानकारी लीग संयोजक मधुरेन्द्र सिंह ने मीडिया को दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights