Friday, February 27, 2026
Home Slider श्रीकांत विश्व टूर बैडमिंटन फाइनल्स से बाहर

श्रीकांत विश्व टूर बैडमिंटन फाइनल्स से बाहर

by Khel Dhaba
0 comment
Asia Badminton Championship

बाली। भारत के किदाम्बी श्रीकांत मलेशिया के ली जि जिया के हाथों ग्रुप बी का तीसरा और आखिरी मैच सीधे गेम में हारकर सत्र के आखिरी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स से बाहर हो गए। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी को ऑल इंग्लैंड चैम्पियन ली ने 37 मिनट में 21-19, 21-14 से हराया।

दुनिया के आठवें नंबर के मलेशियाई खिलाड़ी के हाथों श्रीकांत की यह दूसरी हार थी। वह हाइलो ओपन में भी उससे हार गए थे।

शुरुआत में वह 0-3 से पीछे थे लेकिन एक समय 9-8 की बढ़त बना ली। ली ने हालांकि ब्रेक तक दो अंक की बढत ले ली थी। श्रीकांत ने ब्रेक के बाद फिर 17-15 की बढ़त बनाई लेकिन लय खोने के कारण पहला गेम गंवा दिया।

दूसरे गेम में अच्छी शुरुआत करके 7-3 का फायदा लिया लेकिन ली ने फिर वापसी करते हुए श्रीकांत को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights