Wednesday, March 4, 2026
Home Slider बेगूसराय क्रिकेट लीग में सोनू का ‘पंच’, बिहट सात विकेट से जीता

बेगूसराय क्रिकेट लीग में सोनू का ‘पंच’, बिहट सात विकेट से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा अखिलेश्वर कुमार,डॉक्टर आनंद नारायण शर्मा, प्रोफेसर विमल चंद्र कुमार की स्मृति में आयोजित बेगूसराय सीनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग बिहट ने लोहियानगर को सात विकेट से पराजित किया।

लोहियानगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 72 रन पर सिमट गई। सुमित राज ने नाबाद 15 रन, सनी कुमार 13 रन और शुभम कुमार 10 रन बनाए। बिहट की ओर से सोनू ने 5, आशुतोष सिंह ने 3 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी बिहट की टीम निर्धारित लक्ष्य को 10 ओवर में  3 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। बिहट की ओर से राहुल 25 रन बनाए। भोला ने नाबाद 30 रन बनाए। लोहिया नगर की ओर से सुमित ने 2 और आदित्य कुमार ने 1 विकेट प्राप्त किया।

बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि कल आरकेसी उच्च विद्यालय के मैदान पर रचियाही और नौला के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights