Wednesday, March 11, 2026
Home Slider फाइनल का टिकट कटाने पर Bihar Cambridge Cricket Academy के खिलाड़ियों निदेशक सोनी शेखर ने दी बधाई

फाइनल का टिकट कटाने पर Bihar Cambridge Cricket Academy के खिलाड़ियों निदेशक सोनी शेखर ने दी बधाई

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी के राज कुमार वर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने पर एकेडमी के निदेशक सोनी शेखर ने बधाई दी है। इन दोनों ने कहा कि टीम के सभी खिलाड़ियों ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट काफी बड़ा है और इसमें बिहार के सभी अच्छे प्लेयर खेल रहे हैं। हमारी एकेडमी के खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में तगड़ी टीम वाईसीसी को मात दी। इन दोनों ने पूरी टीम विशेषकर सेमीफाइनल में शानदार खेल दिखाने वाले अर्णव किशोर व प्रशांत श्रीवास्तव को बधाई दी। खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच व मैनेजर भी बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी एकेडमी की टीम इस खिताब को जीतेगी। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों को मनोबल ऊंचा रखना होगा और सेमीफाइनल से बेहतर प्रदर्शन फाइनल मुकाबले में करेगी और खिताब हमारी झोली में होगा। पूरी टीम और सपोर्टिंग स्टॉफ को हम सबों की अग्रिम शुभकामना है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights